न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: जम्मू कश्मीर के यूसमर्ग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर कमांडर यासिर मारा गया है. सूत्रों के मुताबिक, मारा गया पाकिस्तानी लश्कर कमांडर यासिर पहले लश्कर के बड़े सुलेमान मूसा ग्रुप का हिस्सा था. फिर पिछले साल वह इस ग्रुप से अलग हो गया था. एजेंसियों को यासिर की गतिविधियों का पता यूसमर्ग के ऊपरी इलाकों में चला था. इसके बाद संयुक्त बलों ने इलाके में ऑपरेशन चलाते हुए यासिर को मार गिराया. बता दें कि सुलेमान उर्फ मूसा पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था. पिछले साल श्रीनगर के डाचीगाम जंगल इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सुलेमान मूसा को मार गिराया था.
यह भी पढ़ें- सोना हुआ सस्ता! कीमत में जबरदस्त गिरावट