न्यूज़11 भारत/सागर कुमार
भुरकुंडा/डेस्क: गिद्दी पुलिस एवं राहुल दुबे गैंग के गुर्गे के बीच आज शुक्रवार अहले सुबह मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में दो अपराधी घायल हुए हैं. घायलों में बादल कुमार और मोहित कुमार उर्फ़ पीटर शामिल है. दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया गया है. वहीं एक अपराधी भाग निकला. मौके से दो हथियार, गोली, खोखा, परचा एवं मोबाइल बरामद किया गया है.
पुलिस को सूचना मिली थी की भरकुंडा की और से राहुल दुबे के कुछ गुर्गे गिद्दी थाना क्षेत्र के कोलियारी व ट्रांसपोर्ट रोड के आस-पास बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए मोटरसाइकिल से आयेंगे हैं. उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी मो इक़बाल हुसैन, उरीमारी प्रभारी रथू उरांव एवं पुलिस पदाधिकारी शस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे.
पुलिस ने पुराना कांटा घर रोड के आस पास सघन चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान करीब 3:50 बजे एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति भुरकुंडा की ओर से आते दिखे, जब उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो, वे बाइक घुमाकर भागने लगे. इसी दौरान बाइक गिर गयी और सभी जंगल की ओर भागने लगे. जंगल में छिपकर अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की. इसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में दो व्यक्ति घायल हो गए.
इसे भी पढ़ें: रांची: कई इलाकों में आज और कल नहीं आएगा पानी, पाइपलाइन मरम्मत से जलापूर्ति प्रभावित