Love Bombing: प्यार-मोहब्बत का नया ट्रेंड, कहीं आप भी शिकार तो नहीं हो रहे इस ट्रेंड का.. 

<br/>सच्चा प्यार हमेशा से टाइम भरोसा व समझधारी के साथ पनपता है

By : Jeevan Verma
Love Bombing: प्यार-मोहब्बत का नया ट्रेंड, कहीं आप भी शिकार तो नहीं हो रहे इस ट्रेंड का.. 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
रिलेशनशिप में एक ट्रेंड बड़ा तेजी से चल रहा है, इसे लव बॉम्बिंग कहते हैं. इनके लक्षण सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. आइए जानते हैं लव बॉम्बिंग क्या होता है और इसके पहचानने के तरीके.. 

आपने कभी किसी अचानक से नए इंसान से मिलकर महसूस किया है कि आपके जिंदगी में अचानक से खुशियों की बौछार होना शुरु हो गया हो. वो आपकी हर छोटी से छोटी बात को नोटिस करता है. हमेशा आपकी तारीफ करेगा. तोहफे शेयर करेगा ऐसा करेगा जैसे आप उसकी दुनिया के लिए सबसे स्पेशल इंसान हो. शुरुआत में सबकुछ परफेक्ट लगता है वहीं कुछ दिनों के बाद सारी चीजें बदलने लगती है. कभी कभी वही प्यार जो कभी इतना ज्यादा प्यार लगता था, प्रेशर व कंट्रोल के चाल में बदलना शुरु हो जाता है. इसे ही लव बॉम्बिंग (Love Bombing) नाम से जाना जाता है. आजकल रिलेशनशीप में इसका ट्रेंड ज्यादा देखने को मिल रहा है, जिसमें शुरुआती दिनों में कपल एक दूसरे पर काफी प्यार लुटाते हैं वहीं समय के साथ रिश्ते का सच बदल जाता है. 

लव वाम्बिंग में कोई भी पार्टनर शुरुआत में बहुत टाईम देता है, आपका ध्यान अपने तरफ आकर्षित करता है गिफ्ट देता है ताकि इम्प्रेस हो जाए, ये सारा कुछ शुरुआत में बड़ा रोमेंटिक लगता है, लेकिन असल में इसका मकसद कंट्रोल करना होता है या फिर अपने हिसाब से बदलना होता है. कोई भी इंसान को किसी भी सूरत में किसी दूसरे के हिसाब से चलना सही नहीं लगता वहीं आजकल के इंसान ऐसा माहौल बनाने लगता है जिससे वह इंसान खुद ही अपने हिसाब के खुद को ढ़ालने लगता है. 

असली प्यार और लव बॉम्बिंग में फर्क 
असली मोहब्बत की बात की जाए तो समझ व भरोसे के साथ धीरे धीरे बनता है, वहीं लव वाम्बिंग अचानक से दिखाई देने लगता है. असली प्यार में आपकी लिमिट्स की इज्जत की जाती है, किसी भी प्रकार का प्रेशर नहीं दी जाती है. वहीं लव वाम्बिंग में इम्प्रेस व कंट्रोल करने का प्रयास किया जाता है. 

लव बॉम्बिंग में फंसने से कैसे बचें?

  • किसी भी नए रिश्ते में जल्दबाजी न दिखाएं
  • क्या आपका पार्टनर आपके दोस्त से दूर कर रहा है, इस बात को समझें
  • अपनी लिमिट्स व फिलिंग्स को समझें. 
  • किसी भी तरह के टॉक्सिक नेचर को नजरअंदाज न करें. 
  • जरुरत पड़े तो मेंटल हेल्थ प्रोफेश्नल की सलाह लें. 

लव वाम्ंबिग एक तरह का इमोशनल धोखा है, एक तरह का दिखावटी प्यार है जो सिर्फ शुरुआत में अच्छा लगता है, लेकिन असल में आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. सही प्यार हमेशा से टाइम भरोसा व समझधारी के साथ पनपता है. इसलिए रिलेशन शीप में अपने आत्मसम्मान की रक्षा जरुर करें. 

ये भी पढ़ेंः- बॉक्स ऑफिस में 'तेरे इश्क में' ने मचाया बवाल, धनुष ने की रजनीकांत की बराबरी, कृति सेनन ने भी बनाया रिकार्ड
 

संबंधित सामग्री

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

मास्को में गिरे 450 ड्रोन से रिफाइनरी के साथ एक 21 मंजिला इमारत क को पहुंचा भारी नुकसान

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पूर्व में भी पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के कारण योगेंद्र साव को पार्टी से निष्कासित किया गया था

गांडेय में आंदोलनकारियों की बैठक, 29 को मशाल जुलूस व 30 को झारखंड बंद का निर्णय

गांडेय में आंदोलनकारियों की बैठक, 29 को मशाल जुलूस व 30 को झारखंड बंद का निर्णय

गांडेय प्रखंड के बुधुडीह हटिया मैदान में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक में किया गया ऐलान