आंदोलनकारियों की बैठक

गांडेय में आंदोलनकारियों की बैठक, 29 को मशाल जुलूस व 30 को झारखंड बंद का निर्णय

गांडेय प्रखंड के बुधुडीह हटिया मैदान में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक में किया गया ऐलान

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गांडेय में आंदोलनकारियों की बैठक, 29 को मशाल जुलूस व 30 को झारखंड बंद का निर्णय

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क:  गांडेय प्रखंड के बुधुडीह हटिया मैदान में रविवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष नारायण राणा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में चिन्हित आंदोलनकारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की रणनीति पर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि राज्य गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों की मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है. सरकार जल्द मांगों पर पहल नहीं करती है, तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. बैठक में 29 सितंबर को गिरिडीह में मशाल जुलूस और 30 सितंबर को संपूर्ण झारखंड बंद को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर महादेव मरांडी, सुरेश तुरी, धनंजय राणा, गणेश तुरी, लटू पांडेय, हरिहर तुरी, जेम्स किस्कू, कैलाश तुरी, शिवाजी मुर्मू, मिहिलाल मरांडी समेत दर्जनों आंदोलनकारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: घाघरा करम पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का पर्व  - चमरा लिंडा

संबंधित सामग्री

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पूर्व में भी पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के कारण योगेंद्र साव को पार्टी से निष्कासित किया गया था

घाघरा करम पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का पर्व  - चमरा लिंडा

घाघरा करम पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का पर्व - चमरा लिंडा

महाविद्यालय के चौमुखी विकास के लिए मंत्री ने की एक करोड़ रुपये सहयोग की घोषणा

करम समारोह में मंत्री चमरा लिंडा और सांसद सुखदेव भगत ने जगाई सांस्कृतिक चेतना

करम समारोह में मंत्री चमरा लिंडा और सांसद सुखदेव भगत ने जगाई सांस्कृतिक चेतना

करम पूर्व संध्या समारोह में उमड़ा जनसैलाब, संस्कृति और एकता का दिखा अनुपम संगम