LPG गैस सिलेंडर

सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, कीमत में 200 रुपए से अधिक की कटौती, जानिए अपने शहर का ताजा भाव 

देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में घट गए हैं.

By : Dipali Kumari
सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, कीमत में 200 रुपए से अधिक की कटौती, जानिए अपने शहर का ताजा भाव 

 न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
आज 1 अगस्त को महीने के पहले दिन महंगाई से बड़ी राहत मिली है. देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में घट गए हैं. हालाँकि फिलहाल यह राहत केवल करमर्शियल गैस सिलेंडर वालों को ही मिली है. रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 19 किलो वाले करमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपए से अधिक की कटौती हुई है. इस बड़ी गिरावट से छोटे व्यापारियों और होटल उद्योग को राहत मिलने की उम्मीद है. 

विभिन्न शहरों में LPG की कीमत 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 209 रुपये घटाई गई है. वहीं, दिल्ली में इसकी कीमत 202 रुपये कम हुई है. इस कटौती के बाद कोलकाता में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब 2,872.50 रुपये में मिलेगा. नए रेट के हिसाब से, दिल्ली में अब 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब ₹2,728 रुपये में मिलेगा. 
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.