न्यूज़11 भारत
मुंबई/डेस्क: मुंबई में गणेश चतुर्थी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रहा है. इसी बीच दक्षिण मुंबई में भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. वहीं दो छोटे बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए. घटना कल शनिवार रात करीब 10 बजे भूलेश्वर में जय अंबे चौक के पास कबूतरखाना के पास बलराम मर्चेंट रोड पर हुई. प्रतिमा पंडाल में स्थापित करने लिए लाई जा रही थी.
मृतकों की पहचान संकेत नेवशे और बृजेश हेमंत जोशी के रूप में हुई है. वहीं घायलों में वैभव घेनंद, पवन चौरसिया, लावण्या गनेर, दिव्या गनेर और कुणाल काशिद शामिल है.
घटना के बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, 108 एंबुलेंस सेवा और नगर निकाय के वार्ड कर्मचारियों को मौके पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है. मुंबई सहित महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में 10 दिनों तक चलने वाला गणेशोत्सव सबसे बड़े और सबसे धूमधाम से मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है.
इसे भी पढ़ें: SBI खाताधारकों के लिए जरूरी खबर: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा कैश निकालने का नियम, क्या लगेगा चार्ज ?