META

META को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने लगाया ₹5,000 करोड़ का जुर्माना; जानिए क्या है पूरा मामला 

युवाओं को सोशल मीडिया से हुए कथित नुकसान की भरपाई के लिए कंपनी पर 567 मिलियन डॉलर का भारी जुर्माना लगाया गया है.

By : Dipali Kumari
META को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने लगाया ₹5,000 करोड़ का जुर्माना; जानिए क्या है पूरा मामला 

न्यूज़11 भारत 
दिल्ली/डेस्क:
 फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी META को न्यू मैक्सिको की एक अदालत से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने युवाओं को सोशल मीडिया से हुए कथित नुकसान की भरपाई के लिए कंपनी को 567 मिलियन डॉलर यानि करीब ₹5,000 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया है. यह फैसला बच्चों की मानसिक सेहत और सुरक्षा से जुड़े चर्चित मुकदमे में आया है. इस केस में META मार्च 2026 में हार गयी थी.

कल गुरुवार देर रात आए फैसले में जज ब्रायन बीडशीड ने कहा कि इस रकम का बड़ा हिस्सा 420 मिलियन अमेरिकी डॉलर युवाओं के इलाज की सेवाओं के लिए इस्तेमाल किया जायेगा. वहीं शेष राशि अगले पांच वर्षों में जागरूकता, रोकथाम स्क्रीनिंग सेवाओं और अन्य खर्चों पर इस्तेमाल की जाएगी. 

पहले चरण में लगा था 375 मिलियन डॉलर का जुर्माना

बताते चलें पहले चरण में, जूरी ने मेटा पर 375 मिलियन अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया था. और अब दूसरे चरण में 567 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है. जूरी ने कहा था कि कंपनी ने जानबूझकर बच्चों की मानसिक सेहत को नुकसान पहुंचाया और अपने प्लेटफॉर्म पर बच्चों के यौन शोषण के बारे में जो जानकारी थी, उसे छिपाया.

वहीं दूसरे चरण में, सरकारी वकीलों ने जज से मेटा में बुनियादी बदलाव लागू करने को कहा था. इन बदलावों का मकसद लत लगाने वाले फीचर्स पर रोक लगाना, उम्र की पुष्टि की प्रक्रिया को बेहतर बनाना और डिफ़ॉल्ट प्राइवेसी सेटिंग्स व कड़ी निगरानी के ज़रिए बच्चों के यौन शोषण को रोकना था.

META ने मांगी  माफ़ी 

इसी हफ्ते Instagram-Facebook पर बच्चों से जुड़े कंटेंट को लेकर Meta ने अपनी चूक मानी थी. साथ ही सीईओ मार्क जकरबर्ग ने माफी भी मांगी थी. उन्होंने कहा था कि जल्द ही इसे ठीक किया जायेगा.

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.