शराब के साथ भूलकर भी ना करें इन फलों का सेवन.. मजा बन सकती है सजा!

By : Mansi Kumari
शराब के साथ भूलकर भी ना करें इन फलों का सेवन.. मजा बन सकती है सजा!

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अक्सर लोग शराब के साथ तरह-तरह के चखने का सेवन करते हैं. ऐसे में ये जानना जरुरी है कि कौन-सी चीज हमे शराब के साथ खानी चाहिए और कौन-सी नहीं. शराब और खाने की पसंद अक्सर पार्टी या दोस्तों की मीटिंग का हिस्सा होती हैं. लोग शराब के साथ नमकीन, चिप्स या फलों का सेवन करना पसंद करते है लेकिन क्या आप जानते है कि कुछ फलों को शराब के साथ खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता हैं? जी हां, सही सुना आपने!

जानकारी के अनुसार, शराब पीते समय खट्टे फलों से दूरी बनाना बेहद जरुरी हैं. संतरा, अंगूर जैसे खट्टे फल या नींबू जैसी चीजें शराब के साथ लेने पर पेट में गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या पैदा कर सकती हैं. इसका कारण है कि खट्टे फलों में मौजूद सिट्रिक एसिड शराब के साथ मिलकर शरीर में हानिकारक प्रतिक्रिया कर सकता हैं. इसके अलावा, शराब के साथ मिठास वाले फल या कुछ खट्टे फल खाने से शरीर पर लोड बढ़ जाता हैं. यह न केवल पेट को भारी कर सकता है बल्कि लंबे समय में हृदय और लीवर पर भी नकारात्मक असर डाल सकता हैं.

शराब के साथ क्या खाएं?
शराब के साथ खाने के लिए बेहतर विकल्प है ड्राई फ्रूट्स और नमकीन स्नैक्स, जैसे काजू, बादाम, अखरोट. ये आपके शरीर पर अतिरिक्त भार नहीं डालते और शराब के असर को कम करने में मदद करते हैं. एक्सपर्ट्स सलाह देते है कि शराब पीते समय फलों और मिक्स्ड स्नैक्स का चयन समझदारी से करें. खट्टे फल, खासकर संतरा, अंगूर, नींबू और अनानास, शराब के साथ भूलकर भी न लें. 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य सलाह के रूप में दी गई हैं. अगर आपको किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या एलर्जी है तो शराब या किसी भी खाने-पीने की चीज का सेवन करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स से सलाह जरुर लें.

यह भी पढ़े: हादसे में अजन्मे बच्चे की मौत पर क्या मिलेगा मुआवजा? कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला..
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.