प्रगति बैठक

साइबर ठगी के खिलाफ बड़े प्रहार की तैयारी, मुख्य सचिवों के साथ बैठक में ई-जीरो एफआईआर लागू करने का निर्देश

साइबर अपराध, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी और तथाकथित डिजिटल गिरफ्तारी जैसे मुद्दों की समीक्षा

By : Pramod Kumar
साइबर ठगी के खिलाफ बड़े प्रहार की तैयारी, मुख्य सचिवों के साथ बैठक में ई-जीरो एफआईआर लागू करने का निर्देश

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: साइबर धोखाधड़ी के मामलों में वित्तीय नुकसान को रोकने और लोगों का विश्वास बहाल करने के लिए केन्द्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. बुधवारको केन्द्र की प्रगति बैठक के बाद मोदी सरकार ने साइबर अपराधों और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी पर लगाम कसने के लिए ई-जीरो एफआईआर का निर्देश जारी किया है. प्रधानमंत्री ने 52वीं प्रगति बैठक की में यह फैसला लिया है.  

प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों  के साथ समन्वय स्थापित कर ई-जीरो एफआईआर व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए. बैठक में सभी राज्यों के मुख्य सचिव उपस्थित थे. बैठक में साइबर अपराध, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी और तथाकथित डिजिटल गिरफ्तारी से जुड़े मामलों पर लगाम लगाने को लेकर समीक्षा की गयी. जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी स्वयं ई-जीरो एफआईआर प्रणाली की प्रगति की निगरानी करेंगे. 

प्रधानमंत्री ने इसके साथ अधिकारियों जवाबदेही तय करने, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने, प्रवर्तन एजेंसियों, बैंकों और डिजिटल प्लेटफॉर्मों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का भी निर्देश दिया और साइबर अपराध से निपटने के लिए तकनीकी दक्षता के और मजबूत करने को आवश्यक बताया.

यह भी पढ़ें: झारखंड में ट्रेजरी से अवैध निकासी करना अब नहीं होगा आसान, सरकार ने बदला तरीका, गड़बड़ियों पर लगेगी रोक

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.