न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर हैं. इस दौरान दोनों राज्यों के लिए कई विकास योजनाओं की सौगात देने वाले हैं. इसी दौरे के दौरान गुजरात के वडोदरा और महाराष्ट्र के मुम्बई में Gen Z के साथ सीधा संवाद करेंगे. Gen Z से संवाद करने के लिए दोनों जगहों पर तैयारियां चल रही है और आयोजन के भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान 35,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का वह उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके साथ मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन पीएम करेंगे. लेकिन इन दौरों की सबसे बड़ी बात यह है कि इस दौरान वह युवाओं और जेन-जी के साथ सीधा संवाद भी करने वाले हैं.
बताया जा रहा है कि वडोदरा में कार्यक्रम के लिए करीब Y आकार का 1 किलोमीटर लंबा विशाल डोम बनाया गया है. 700 मीटर लंबी लाल कालीन वाला एक मार्ग तैयार किया गया है जिस पर चलते हुए प्रधानमंत्री युवाओं से सीधा संवाद करेंगे.
यह भी पढ़ें: 3 राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी, 6 अक्टूबर को वोट, 9 अक्टूबर को नतीजे