पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान: बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा 20,000 रुपए प्रति एकड़ मुआवजा, रेत बेचने का भी अधिकार

जिसका खेत, उसकी रेत योजना को सरकार की मंजूरी

By : Ark Sahuliyar
पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान: बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा 20,000 रुपए प्रति एकड़ मुआवजा, रेत बेचने का भी अधिकार

पंजाब कैबिनेट-File Photo

न्यूज़11 भारत
पंजाब/डेस्क:
बाढ़ से प्रभावित पंजाब के किसानों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने बर्बाद हुई फसल के बदले किसानों को 20,000 रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने का ऐलान किया है. यह देश में अब तक की सबसे बड़ी मुआवजा राशि मानी जा रही है, जिसे किसी राज्य सरकार ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के लिए घोषित किया हो.

पंजाब कैबिनेट का ऐतिहासिक निर्णय
कैबिनेट की बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी गई, जिसमें एक और ऐतिहासिक निर्णय लिया गया, अब बाढ़ के कारण खेतों में आई रेत को किसान खुद बेच सकेंगे. "जिसका खेत, उसकी रेत" योजना को सरकार ने मंजूरी दे दी है, जिससे किसानों को खनन (माइनिंग) का अधिकार मिलेगा. यह योजना न सिर्फ किसानों को आर्थिक सहारा देगी, बल्कि अवैध रेत खनन पर भी रोक लगाने में सहायक होगी.

मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद अस्पताल में भर्ती
खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए कैबिनेट बैठक में शामिल हुए और इन महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी. मुख्यमंत्री मान पिछले तीन दिनों से खराब स्वास्थ्य के चलते अस्पताल में भर्ती हैं. सरकार के इन फैसलों से प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचने की उम्मीद है और किसानों को अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने का अवसर मिलेगा.

ये भी पढ़ें- झारखंड चेंबर की कार्यकारिणी समिति और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू 
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.