जरणदधर

करीब 1200 वर्ष पूराने इंडोनेशिया के भगवान शिव के प्रम्बानन मंदिर का पीएम मोदी के उपस्थिति में जीर्णोद्धार कार्य आरम्भ

'ओम नमः शिवाय' के जाप से गूंज उठा 47 मीटर ऊंचे मंदिर का परिसर

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
करीब 1200 वर्ष पूराने इंडोनेशिया के भगवान शिव के प्रम्बानन मंदिर का पीएम मोदी के उपस्थिति में जीर्णोद्धार कार्य आरम्भ

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे के क्रम में इस समय इंडोनेशिया में हैं. आज ही वह ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो जाएंगे. प्रधान मंत्री इंडोनशिया के तीसरे दिन का यह प्रवास बेहद खास है. क्योंकि उनकी उपस्थिति में इंडोनेशिया के करीब 1200 वर्ष पुराने प्रम्बानन मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य आरम्भ हो गया. इस मौके पर 47 मीटर ऊंचे इस मंदिर का पूरा  प्रांगण 'ओम नमः शिवाय' के मंत्र से गुंजायमान हो गया.

भगवान शिव को समर्पित प्रम्बानन मंदिर इंडोनेशिया के योग्यकार्ता में स्थित है. 9वीं सदी के प्रम्बानन मंदिर में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 28 सेकंड के एक वीडियो साझा किया है, साथ ही उसमें लिखा, "इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर में ॐ नमः शिवाय!" क्लिप में दिख रहा है कि अच्छी खासी संख्या में भक्तगण परिसर में जमीन पर बैठे हैं. आंखें बंद करदिव्य मंत्रोच्चार कर रहे हैं. गेरुए रंग के परिधान में पीएम मोदी भी हाथ जोड़े खड़े हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो योग्याकार्ता स्थित प्रम्बानन मंदिर पहुंचे. दोनों नेताओं ने मंदिर परिसर का अवलोकन किया. प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर मंदिर के इतिहास एवं महत्व की जानकारी ली.फिर उन्होंने पूजा-अर्चना की. बता दें कि यह इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर परिसर है और यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है.

यह भी पढ़ें: रांची के दशम फॉल थाना क्षेत्र में युवतियों की कार से कथित रोड रेज और तोड़फोड़ की घटना आई सामने!

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.