न्यूज़11 भारत
लाइफस्टाइल/डेस्क: हॉरर फिल्मों का खौफ तब और बढ़ जाता है, जब कहानी असल घटनाओं से प्रेरित हो. कुछ ऐसी फिल्में टी.वी पर दिखाई गई हैं जो असल घटना से लिया गया है. ये कहानी केवल भूत- प्रेत से ही प्रेरित नहीं रहती है, बल्कि असल अपराध पर भी आधारित रहती हैं. 'द कॉन्ज्यूरिंग', और 'एनेबेल' ये दो फिल्में पैरानॉर्मल एक्सपर्ट एड और लॉरेन वॉरेन के असली केसेज से प्रेरित है. अगर आपको भी इन सब चीजों में रुचि है, तो आप सही जगह पर हैं.

'द एमिटीविल हॉरर' यह फिल्म उन्हीं एक सच्ची घटना से प्रेरित होकर बनाई गई थी. यह फिल्मों जौज और कैथी लुट्ज के उन बातों पर आधारित है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके घर में कोई शैतानी ताकत मौजूद है.

'एनेबेल' यह फिल्म जितनी चर्चित है. उतना ही इसके होने का सच्चा दावा किया जाता है. फिल्म में दिखाई गई गुड़िया कोई साधारण गुड़िया नहीं है. वॉरेन कपल के मुताबिक, असली गुड़िया में एक बुरी आत्मा का साया था. जिसे कांच के बॉक्स में बंद करके रखा गया था.

'अ नाइटमेयर ऑन एल्म स्ट्रीट' इस फिल्म का आइडिया एक रहस्यमयी खबर से आया था. दरअसल, इस फिल्म के जो निर्देशक थे उन्होंने अखबार में पढ़ा था कि कुछ लोगों की नींद में ही अचानक मौत हो गई. यहीं नहीं इन खबरों ने उन पर ऐसा असर डाला था कि उन्होंने ऐसा किरदार बनाया जो लोगों के सपनों में आकर उनका शिकार करता था.

'द कॉन्ज्यूरिंग' यह फिल्म भी पैरानॉर्मल एक्सपर्ट्स एड और लॉरेन वॉरेन के केस से प्रेरित है. इस फिल्म में हुई कथित डरावनी घटनाओं को दिखाया गया है.
इन फिल्मों का डर सिर्फ सिनेमा घरों तक ही सीमित नहीं है. जब पता चले कि इनकी कहानियों के पीछे कभी कोई गहरा और डरावना राज़ छुपा था, तो नींद भी न आए.
यह भी पढ़ें : Ganesh Chaturthi 2026: बॉलीवुड घरों में बप्पा की हुई धमाकेदार एंट्री