सोनम वांगचुक

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल समाप्त, तीन प्रमुख मांगों पर सरकार ने दिया लिखित आश्वासन

सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद कल गुरुवार देर रात अपना भूख हड़ताल खत्म कर दिया.

By : News11 Bharat
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल समाप्त, तीन प्रमुख मांगों पर सरकार ने दिया लिखित आश्वासन

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
सामाजिक कार्यकर्त्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद कल गुरुवार देर रात अपना भूख हड़ताल खत्म किया. केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह ने अस्पताल में सूप पिलाकर सोनम वांगचुक का आमरण अनशन खत्म करवाया. इस दौरान लद्दाख की एपेक्स बॉडी के कई बड़े नेता भी वहां मौजूद रहे. 

हड़ताल खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने एक वीडियो जारी कर बताया कि सरकार की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने 26 दिनों बाद अपना आमरण अनशन खत्म कर दिया है. पहले अलग-अलग राजनीतिक दलों के करीब 65 सांसद उनसे मिलने पहुंचे थे. इन सांसदों ने हस्ताक्षर कर के वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की. साथ ही भरोसा दिलाया कि संसद में नीट पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली के मुद्दे पर चर्चा होगी. वहीं सरकार की ओर से आए मंत्रियों ने भी यही आश्वासन दिया था. सोनम वांगचुक ने बताया कि पिछले दो दिनों से सरकार के साथ लिखित रूप में आश्वासन देने को लेकर बातचीत चल रही थी. 

सरकार के लिखित आश्वासन में तीन बड़ी बातें:

  • जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों और 20 जुलाई को संसद मार्च में शामिल लोगों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाएगा. 
  • संसद में पेपर लीक रोकने और परीक्षा प्रणाली सुधारने पर चर्चा होगी ताकि इसका स्थायी हल निकाला जा सके.
  • नीट पेपर लीक के कारण जिन छात्रों ने आत्महत्या की, उनके परिवारों को उचित मुआवजा देने पर भी सरकार सकारात्मक तरीके से विचार कर रही है. 

इसे भी पढ़ें: रांची, बोकारो, धनबाद समेत 8 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.