न्यूज़11 भारत
नई दिल्ली/डेस्क: सुपरस्टार रणवीर सिंह को BMW इंडिया का ब्रांड वॉइस घोषित किया गया है. उन्होंने नई बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज रेंज की फ्लैगशिप कार लॉन्च की. रणवीर सिंह ने नई बीएमडब्ल्यू आई7 एम70 के लॉन्च पर भव्य प्रवेश किया. बीएमडब्ल्यू इंडिया के ब्रांड वॉइस के रूप में पेश किए गए रणवीर सिंह, BMW की दुनिया में अपना समर्पण, जोशीला व्यक्तित्व और ड्राइविंग के प्रति जुनून लेकर आए हैं.


