पुलिस एनकाउंटर

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटर हरियाणा के बहादुरगढ़ में ढेर, हरियाणा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

जिम ट्रेनर की हत्या करने के बाद एक-एक लाख रुपए का बदमाशों पर रखा गया था इनाम

By : Pramod Kumar
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटर हरियाणा के बहादुरगढ़ में ढेर, हरियाणा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस की एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो बदमाशों को ढेर करने में कामयाबी मिली है. ये वही दो बदमाश थे जिन पर 10 जून को हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में एक जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था. मारे गए दोनों बदमाशों ने जिम ट्रेनर की तब हत्या की थी जब वह लोगों को वार्मअप करवा रहे थे. बाइक पर आए इन दोनों बदमाशों ने  5 सेकेंड में 10 गोलियां चलाकर जिम ट्रेनर को मार डाला था. बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. 

इन्हीं दोनों बदमाशों को खुफिया जानकारी के बाद पर बहादुरगढ़ में घेर लिया था. इसके बाद दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस की एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दोनों को गोली मारी गयी. जिसमें वे घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

10 जून के हत्याकांड में दोनों आरोपी बदमाश वांछित थे और इन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था. दोनों बदमाश हरियाणा के रहने वाले थे.

यह भी पढ़ें: झारखंड हाई कोर्ट ने हजारीबाग की 117 एकड़ जमीन पर यथास्थिति बनाए रखने का दिया आदेश

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.