न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: शादियों के सीजन में मध्य प्रदेश के इन्दौर शहर से हैरान करने वाली खबर सामने आयी है. हैरान करने वाली खबर यह है कि शादी की खास रस्म करने के बाद कुछ दूल्हा-दुल्हन को अस्पताल जाना पड़ा है. हालत इतनी भी बिगड़ गयी कि वेंटिलेटर की नौबत आ गयी. यह खास रख्म है हल्दी की रस्म. इस रस्म को करने के बाद दूल्हा-दुल्हन की हालत इतनी गंभीर हो गई उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा. बताया जा रहा हे पिछले एक हफ्ते में वंस ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं. दरअसल, यह मिलावटी हल्दी का असर है जिससे गंभीर एलर्जी के मामले सामने आये हैं.
भारतीय शादियों में हल्दी की रस्म से तो हर कोई परिचित है. इस रम्म में कहीं-कहीं तो हल्दी से दूल्हा-दुल्नन को पूरी तरह से सराबोर कर दिया जाता है. लेकिन इन्दौर में मिलावटी हल्दी के कारण जो घटनाएं हुई हैं, उनसे एलर्जी के कई मामलों जो जन्म दिया है और दूल्हा-दुल्हन को अस्पतात तक पहुंचा दिया. ऐसे मामले सामने आये मामलों को लेकर डॉक्टर्स ने अलर्ट जारी किया है. सिर्फ दूल्हा-दुल्हन ही नहीं, परिवारों के अन्य लोगों के भी इससे पीड़ित होने की खबरें आई हैं.
जिस मिलावटी हल्दी के प्रयोग किये जाने खबरें आ रही हैं, वह अत्यधिक चमकीली और सस्ती हल्दी थी. जिसमें खतरनाक केमिकल्स की मिलावट के कारण ही लोगों को एलर्जी, सांस लेने में तकलीफ और त्वचा पर गंभीर रैशेज की शिकायत आने लगी. हल्दी लगते ही चेहरे, हाथों और पैरों पर लाल चकत्ते, फफोले और भयंकर खुजली शुरू हो गई. यहां तक कि सांस लेने में तकलीफ होने के बाद तो वेंटिलेटर पर ले जाने की भी नौबत आ गयी.
नकली हल्दी की गंध या त्वचा के माध्यम से केमिकल शरीर में जाने पर सांस फूलना, दम घुटना और एलर्जी के कारण फेफड़ों में सूजन, होठों और आंखों में सूजन, आंखों और चेहरे पर तेजी से सूजन की शिकायतें की खबरें मिली हैं. डाक्टरों ने बताया कि यदि हल्दी का पानी बहुत गहरा पीला या संतरी हो जाए, तो उसमें मेटानिल येलो होने की आशंका हो सकती है.
क्या है असली-नकली हल्दी की पहचान
- एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच हल्दी डालें. असली हल्दी का रंग हल्का पीला होगा और वह नीचे बैठ जाएगी. नकली हल्दी का पानी गहरा पीला या संतरी हो जाएगा.
- अगर हल्दी सामान्य से ज्यादा चमकीली दिख रही है, तो उसमें रंग होने की संभावना है.
डॉक्टरों ने सहाल दी है कि शादी के लिए शुद्धता के लिए हमेशा गांठ वाली हल्दी को घर में पीस कर ही इस्तेमाल करें. पैकेटबंद हल्दी से बचें.
यह भी पढ़ें: विरोध और आलोचनाओं के बीच पीएम मोदी ने लगातार दूसरे दिन जनता से सोना नहीं खरीदने की अपील की, क्यों कहा- जरूरत नहीं