प्रेम कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत
भरनो/डेस्क: भरनो थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में शनिवार की अहले सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे स्थित एक कुएं में 60 वर्षीय बंधना उरांव का शव तैरता हुआ देखा. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. बताया जाता है कि मृतक बंधना उरांव मूल रूप से भंडरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से रायकेरा में अपनी बहन के घर रह रहा था. परिजनों के अनुसार वह बीते दो दिनों से लापता था.
शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे स्थित कुएं में शव को देखा. इसके बाद तत्काल इसकी सूचना भरनो थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही भरनो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. फिलहाल कुएं में शव मिलने की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हो पाई हैं. पुलिस द्वारा ग्रामीणों की सहयोग से कुआं से बाहर निकलवाया और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. और आगे आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. वृद्ध बंधना की मौत कैसे हुई और वह कुएं तक कैसे पहुंचा, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा.
यह भी पढ़ें- झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे CM हेमंत सोरेन