गर्मियों में क्यों कम हो जाती है भूख? जानिए कब बन सकता है खतरे का संकेत

By : Mansi Kumari
गर्मियों में क्यों कम हो जाती है भूख? जानिए कब बन सकता है खतरे का संकेत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
गर्मियों का मौसम शुरू होते ही कई लोगों को महसूस होता है कि उनकी भूख पहले की तुलना में कम हो गई हैं. यह बदलाव अक्सर चिंता पैदा करता है लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते है कि हर बार ऐसा होना गलत नहीं होता. दरअसल, तेज गर्मी में शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए अपनी कार्यप्रणाली बदल देता है, जिससे भूख में कमी आना एक सामान्य प्रक्रिया बन जाती हैं.

गर्मी से बचने के लिए शरीर खुद करता है एडजस्ट
डॉक्टरों के अनुसार, शरीर गर्मी से बचने के लिए भूख को धीमा कर देता हैं. जब तापमान ज्याद होता है तो शरीर पाचन क्रिया को धीमा कर देता है क्योंकि खाना पचाने में ऊर्जा लगती है और इससे शरीर का तापमान बढ़ता है. यही वजह है कि इस मौसम में हल्का और कम खाना खाने का मन करता हैं. यह शरीर का प्राकृतिक तरीका है, जिससे वह खुद को ओवरहीट होने से बचाता हैं.

कब भूख कम लगना सामान्य हैं?
अगर गर्मियों में आपकी भूख थोड़ी कम हो गई है लेकिन आप सामान्य रूप से पानी पी रहे है, सक्रिय है और कमजोरी महसूस नहीं कर रहे है तो यह स्थिति पूरी तरह सामान्य मानी जाती हैं. ऐसे में शरीर हल्के और जल्दी पचने वाले खाद्य पदार्थ जैसे फल, सलाद, दही और तरल चीजों की ओर ज्यादा आकर्षित होता हैं. यह संकेत है कि शरीर मौसम के अनुसार खुद को ढाल रहा हैं.

किन लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी?
हालांकि अगर लंबे समय तक भूख न लगे या इसके साथ कुछ अन्य लक्षण भी दिखें तो यह खतरे का संकेत हो सकता हैं. जैसे-तेजी से वजन कम होना, लगातार कमजोरी, चक्कर आना या डिहाइड्रेशन महसूस होना. अगर भूख में कमी के साथ उल्टी, बुखार या अत्यधिक थकान भी हो रही हो तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी होसकता है और ऐसे में तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरुरी हैं. 

गर्मियों में ऐसे रखें खुद को फिट और हेल्दी
एक्सपर्ट्स का कहना है कि गर्मियों में जबरदस्ती ज्यादा खाने के बजाय संतुलित और हल्का आहार लेना बेहतर होता हैं. शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे जरुरी है, इसलिए दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी और ताजे जूस का सेवन करना चाहिए. साथ ही दिन में 2-3 बड़े मील की बजाय छोटे-छोटे मील्स लेना ज्यादा फायदेमंद होता हैं.

अगर आपको अपनी स्थिति सामान्य से अलग लगती है, तो लापरवाही न करें. समय रहते डॉक्टर की सलाह लेना ही बेहतर होता हैं. सही खानपान, पर्याप्त पानी और थोड़ी सी सावधानी के साथ आप गर्मियों में भी अपनी सेहत को बेहतर बनाए रख सकते हैं.

यह भी पढ़े: बाथरूम में नहाती महिलाओं का बनाया वीडियो! श्रीलंका के अंडर-19 के दो क्रिकेटर गिरफ्तार
 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.