पति की मौत के 36 साल बाद भी रेखा क्यों लगाती है मांग में सिंदूर? बॉलीवुड का सबसे रहस्यमयी सवाल

By : Mansi Kumari
पति की मौत के 36 साल बाद भी रेखा क्यों लगाती है मांग में सिंदूर? बॉलीवुड का सबसे रहस्यमयी सवाल

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची की सदाबहार अभिनेत्री रेखा जितनी अपनी फिल्मों और खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती है, उतनी ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों बटोरती हैं. खासकर उनकी मांग में सजा सिंदूर आज भी लोगों के लिए एक बड़ा रहस्य बना हुआ हैं. आखिर पति की मौत के 36 साल बाद भी रेखा सिंदूर क्यों लगती हैं. यह सवाल दशकों से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के बीच चर्चा का विषय बना हुआ हैं. 

हर इवेंट में सिंदूर वाली रेखा
अवार्ड शो हो, शादी समारोह या कोई बड़ा बॉलीवुड इवेंट.. रेखा अक्सर सिल्क साड़ी, भारी ज्वेलरी और मांग में सिंदूर लगाये नजर आती हैं. यही वजह है कि उनकी यह पहचान समय के साथ और भी रहस्यमयी बनती चली गई. हिंदू परंपरा में सिंदूर को शादीशुदा महिलाओं का प्रतीक माना जाता हैं. ऐसे में जब भी रेखा सिंदूर लगाये दिखाई देती है, लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो जाते हैं. 

सिर्फ 7 महीने चली थी शादी
रेखा ने साल 1990 में दिल्ली के बिजनेसमैन और टीवी प्रोड्यूसर मुकेश अग्रवाल से शादी की थी. हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका. शादी के महज सात महीने बाद ही मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली थी. बताया जाता है कि उस समय रेखा लंदन में थी. इस घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया था लेकिन इसके बाद भी रेखा ने सिंदूर लगाना नहीं छोड़ा.

सिंदूर मुझपर अच्छा लगता है..
रेखा से कई बार इनके सिंदूर को लेकर सवाल पूछे गए. एक बार उन्होंने जब उन्हें फिल्म उमराव जान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, तब तत्कालीन राष्ट्रपति नीलम संजीवा रेड्डी ने भी उनसे पूछा था कि वे सिंदूर क्यों लगती हैं. इसपर रेखा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया था, "जिस शहर से मैं आती हूं, वहां सिंदूर लगाना फैशनेबल माना जाता हैं." बाद में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था "मुझे लोगों की प्रतिक्रियाओं की परवाह नहीं हैं. मुझे लगता है कि सिंदूर मुझपर अच्छा लगता है और यह मुझे सूट करता हैं."

क्या अभिताभ बच्चन से जुड़ा है ये राज?
रेखा का नाम अक्सर बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के सतह जोड़ा जाता रहा हैं. दोनों की नजदीकियों की चर्चा आज भी बॉलीवुड के सबसे चर्चित किस्सों में शामिल हैं. हाल ही में फिल्म इतिहासकार हनीफ जवेरी ने दावा किया था कि रेखा और अमिताभ के बीच आज भी एक भावनात्मक जुड़ाव मौजूद हैं. उनके मुताबिक, दोनों एक-दूसरे के लिए आज भी सॉफ्ट कॉर्नर रखते हैं. हालांकि रेखा ने कभी खुलकर इन बातों पर प्रतिक्रिया नहीं दी. यही वजह ही कि उनकी जिंदगी और सिंदूर का रहस्य आज भी लोगों के लिए अधूरी पहेली बना हुआ हैं. 

रहस्य जो अज भी कायम है
रेखा ने कभी साफतौर पर नहीं बताया कि वे आज भी सिंदूर क्यों लगाती है लेकिन शायद यही अनकहा राज उनकी शख्सियत को और भी खास बनाता हैं. समय बदल गया, बॉलीवुड बदल गया लेकिन रेखा की मांग का सिंदूर आज भी उतना ही चर्चित है, जितना दशकों पहले था.

यह भी पढ़े: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इस ट्रेन के प्रस्थान समय में हुआ परिवर्तन
 

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम