राष्ट्रपति शी जिनपिंग

आखिर क्यों शाही दावत में शामिल नहीं हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग? कोई नाराजगी या वजह कुछ और 

डिनर में राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अनुपस्थिति को लेकर अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हो रही है.

By : Dipali Kumari
आखिर क्यों शाही दावत में शामिल नहीं हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग? कोई नाराजगी या वजह कुछ और 

न्यूज़11 भारत 
दिल्ली/डेस्क: 
नई दिल्ली के भारत मंडपम में कल शनिवार रात BRICS सम्मेलन के मेहमानों के लिए खास शाही दावत का आयोजन किया गया. इस शाही दावत में BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने आये दुनिया के कई बड़े नेता शामिल हुए, लेकिन चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इसमें नजर नहीं आये. डिनर में राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अनुपस्थिति को लेकर अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हो रही है और लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर राष्ट्रपति शी जिनपिंग शाही दावत में शामिल क्यों नहीं हुए. बताते चलें दिन में शी जिनपिंग सम्मेलन का हिस्सा बने थे और पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी की, मगर रात को वह डिनर में नहीं दिखें. बताया जा रहा है कि वह आराम करने के लिए सीधे होटल चले गए थे.

शी जिनपिंग कल शनिवार दोपहर को ही विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंचे थे. दिल्ली आने के तुरंत बाद सम्मेलन के सत्रों में हिस्सा लिया. इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी के साथ आमने-सामने बातचीत की. दोपहर से शाम तक चले व्यस्त शेड्यूल के बाद वे दावत में शामिल होने के बजाय आराम करने के लिए वह सीधे अपने होटल चले गए. हालांकि दावत में उनकी गैरमौजूदगी की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है. 
राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अलावा अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद भी इस डिनर में नहीं दिखे. वे दिन में सम्मेलन में भाग लेने के बाद अपने देश लौट गए थे.

इसे भी पढ़ें: BRICS समिट: सर्वसम्मति से मंजूर हुई संयुक्त घोषणापत्र, सभी सदस्य देशों की बनी सहमति, INDIA की बड़ी कूटनीतिक जीत

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.