झारखंडPosted at: फरवरी 10, 2025 झारखंड BJP एससी मोर्चा 12 फरवरी को सभी जिलों में मनाएगी संत रविदास की जयंती
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड बीजेपी एससी मोर्चा 12 फरवरी को सभी जिलों में संत रविदास की जयंती मनाएगी. वहीं, आगामी 16 फरवरी को राजधानी रांची में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे. एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशन कुमार दास ने जानकारी देते हुए कहा कि 16 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत केंद्र के नेता भी शामिल होंगे.