न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में इस हफ्ते मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला हैं. 8 फरवरी के बाद राज्य के तापमान में भारी गिरावट का अनुमान हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड का असर बढ़ेगा. हालांकि इससे पहले सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध का असर दिखाई देगा लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा और तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती हैं.
कोहरे से शुरुआत फिर बढ़ेगी ठंड
आज यानी 5 फरवरी को राज्य के कुछ जिलों में हल्का कोहरा दिखाई दे सकता हैं. पाकुड़, चतरा, गुमला, कोडरमा, सिमडेगा, साहिबगंज और अन्य जिलों में सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना हैं. अगर आप यात्रा पर निकल रहे है तो कोहरे को हल्के में न ले और मौसम साफ होने का इंतजार करें. दिन में आसमान साफ रहेगा लेकिन शाम होते-होते तापमान में गिरावट हो सकती हैं.
क्या कहता है मौसम विभाग?
मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी के आसपास पश्चिमी विक्षोम का असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा. इसके कारण राज्य के तापमान में गिरावट आएगी. इस दौरान आंशिक बादल और कोहरे का प्रभाव अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों पर असर डाल सकता हैं. खासकर 8 फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखने को मिल सकती हैं.