Friday, Sep 20 2024 | Time 23:12 Hrs(IST)
 logo img
  • Breaking: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा को लेकर 21 और 22 सितंबर को राज्य भर में बंद रहेगा इंटरनेट
  • Breaking: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा को लेकर 21 और 22 सितंबर को राज्य भर में बंद रहेगा इंटरनेट
  • जामताड़ा-धनबाद हाईवे में भीषण सड़क हादसे के बाद आठ किलोमीटर लंबा जाम, पांच लोगों के मौत की खबर
  • जामताड़ा-धनबाद हाईवे में भीषण सड़क हादसे के बाद आठ किलोमीटर लंबा जाम, पांच लोगों के मौत की खबर
  • जमशेदपुर में JSSC CGL प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के लिए बनाए गए 82 सेंटर
  • जमशेदपुर में JSSC CGL प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के लिए बनाए गए 82 सेंटर
  • नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत,चौदह घंटे बाद निकला शव
  • नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत,चौदह घंटे बाद निकला शव
  • 21 सितंबर को गिरिडीह आएंगे बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी, परिवर्तन यात्रा महासभा में होंगे शामिल
  • 21 सितंबर को गिरिडीह आएंगे बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी, परिवर्तन यात्रा महासभा में होंगे शामिल
  • 21 सितंबर को झारखंड आएंगे UP के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, झुमरी तिलैया और गढ़वा में करेंगे सभा
  • 21 सितंबर को झारखंड आएंगे UP के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, झुमरी तिलैया और गढ़वा में करेंगे सभा
  • गांडेय प्रखंड के विभिन्न बूथों में ईवीएम मोबाइल प्रर्दशन वैन के द्धारा ग्रामीणों को किया गया जागरूक
  • गांडेय प्रखंड के विभिन्न बूथों में ईवीएम मोबाइल प्रर्दशन वैन के द्धारा ग्रामीणों को किया गया जागरूक
  • 21 सितंबर को झारखंड आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हजारीबाग व पलामू प्रमंडल में परिवर्तन यात्रा का करेंगे शुभारंभ
झारखंड


Jharkhand Weather Update : बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, आज पूरे राज्य में जमकर बरसेंगे बादल

Jharkhand Weather Update : बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, आज पूरे राज्य में जमकर बरसेंगे बादल
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का जबरदस्त असर दिखाई दे रहा है. बीते 24 घंटे में राजधानी रांची में बारिश देखी गई. इसके साथ ही बारिश का दौर प्रदेश के जिलों में जारी है. वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 35.6 डिग्री सरायकेला एवं सबसे कम तापमान 23.4 डिग्री रांची में दर्ज किया गया. वहीं गढ़वा में सबसे अधिक 86 मिमी वर्षा दर्ज की गई. इसके साथ ही आज पूरे राज्य में अच्छी बारिश देखी जा सकती है. 

 

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल, राज्य में बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अच्छा-खासा देखा जा रहा है. हर एक जिले में आने वाले तीन-चार दिनों में अच्छी खासी बारिश देखने को मिलेगी. क्योंकि यह साइक्लोनिक बारिश होगी, इस वजह से लगातार हो सकती है. इसके साथ ही यह बारिश खेती के लिए बेहतर साबित होगी. 

 

वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो हर जिले में सोमवार को हल्के मध्यम दर्जे की बारिश देखी जा सकती है. इसके साथ ही पूरे राज्य में वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं लोगों को इससे खास तौर पर सचेत रहने की जरुरत है. ऐसे समय में भूलकर भी गाड़ी न चलाएं. इसके साथ ही वज्रपात के समय सुरक्षित स्थान में शरण लें. वहीं पेड़ या पोल के नीचे न खड़े रहें. 

 


 

जिलों के संभावित तापमान

अगर आज के संभावित तापमान की बात की जाए तो कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू में अधिकतम 32 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में अधिकतम 31 व न्यूनतम 25 डिग्री, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में अधिकतम 34 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री और बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम 30 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 
अधिक खबरें
इस्लाम नगर के लोगों ने दी आंदोलन को चेतावनी, लाभुकों को शिफ्ट नहीं किया तो तोड़ेंगे ताला
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 7:31 AM

रांची में नवनिर्मित इस्लाम नगर के लाभुकों को शिफ्ट कराने की मांग को लेकर इस्लाम नगर के लोगों ने आंदोलन को चेतावनी दी है. उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले अगर नवनिर्मित इस्लाम नगर के लाभुकों शिफ्ट नहीं किया गया तो लाभुक खुद ताला तोड़ के शिफ्ट कर जाएंगे. साथ ही जरूर पड़ने पर नगर निगम के खिलाफ उग्रवाद आंदोलन किया जाएगा.

21 और 22 सितंबर को 823 केन्द्रों पर होगी JSSC-CGL की परीक्षा, आयोग ने जारी किए दिशा निर्देश
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 8:04 AM

झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखण्ड सामान्य स्नातक स्तर योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 21 और 22 सितंबर को राज्य के कुल 823 केन्द्रों पर होना निर्धारित है. ज्ञात हो कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय, झारखण्ड के द्वारा निष्पक्ष, कदाचार मुक्त परीक्षा कराने हेतु समीक्षा बैठक कर सभी जिलों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिये गये. उन्हीं निर्देशों के अनुपालन हेतु महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड द्वारा सभी क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, प्रक्षेत्रिय पुलिस उप–महानिरीक्षक एवं जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक को सख्त निर्देश जारी किये गये हैं.

21 सितंबर को झारखंड आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हजारीबाग व पलामू प्रमंडल में परिवर्तन यात्रा का करेंगे शुभारंभ
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 8:53 AM

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हजारीबाग प्रमंडल से परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ 21 सितंबर को करेंगे. राजनाथ सिंह सुबह 9:30 बजे विशेष विमान से रांची पहुंचेंगे. वहां से वह ईटखोरी के लिए प्रस्थान करेंगे. वे भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. इसके बाद वहां से ईटखोरी हाई स्कूल मैदान के लिए रवाना होंगे.

Breaking: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा को लेकर 21 और 22 सितंबर को राज्य भर में बंद रहेगा इंटरनेट
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 10:16 AM

राज्य सरकार ने JSSC- CGL परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला किया है. JSSC-CGL परीक्षा को लेकर राज्य भर में इंटरनेट बंद रहेगा. सरकार ने 21 और 22 सितंबर तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद करने का फैसला किया है. सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर 1:30 तक इंटरनेट सेवा ठप्प रहेगी. सरकार का ये फैसला पेपर लीक रोकने के लिए लिया गया है. इसको लेकर गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. बता दें कि राज्य भर में 823 परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

जामताड़ा-धनबाद हाईवे में भीषण सड़क हादसे के बाद आठ किलोमीटर लंबा जाम, पांच लोगों के मौत की खबर
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 10:04 PM

जामताड़ा-धनबाद हाईवे पर आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. मामला सड़क दुर्घटना से जुड़ा है. अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक़ पांच लोगों की मौत हो गई है, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं. वहीं आधे घंटे के भीतर घटनास्थल पर दो और लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बाइक सवार ने हाइवा में पीछे से टक्कर मारी है. हादसे के बाद आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर धरना दे रहे हैं. वहीं इतनी भीड़ के बीच पुलिस प्रशासन भी जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है.