न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में बढ़ती गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया हैं. राजधानी रांची समेत पूरे प्रदेश में तापमान का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा हैं. रॉकेट की स्पीड से तापमान में हो रही बढ़ोतरी ने मौसम विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा डी हैं. होली के दौरान तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे लोगों को ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ेगा.
मौसम विभाग के अनुसार, फ़िलहाल झारखंड में कोई प्रमुख मौसम परिवर्तन नहीं हो रहा हैं. हालांकि अब प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने की संभावना है और उमस भी महसूस की जाएगी. तापमान में वृद्धि हो सकती है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता हैं. न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री तक रहने की संभावना हैं. ऐसे में सभी को हाइड्रेटड और सुरक्षित रहने की सलाह डी गई हैं.
होली तक रहेगा गर्मी का असर
मौसम विभाग के मुताबिक, आज बारिश की कोई संभावना नहीं हैं. अधिकतम तापमान 35-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 18-22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता हैं. दोपहर के समय उमस और कड़ी धूप लोगों को परेशान कर सकती हैं. होली तक मौसम का यही रुख रहने की संभावना है, जिससे त्योहार के दौरान असहज महसूस हो सकता हैं.
गढ़वा में रिकॉर्ड कम तापमान
झारखंड के विभिन्न जिलों का तापमान भी बढ़ता जा रहा हैं. सरायकेला जिले में सबसे ज्यादा गरमी महसूस की गयी, जहां अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं गढ़वा में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रहा, जो इस समय के लिए सबसे ठंडा था.