Tuesday, Mar 4 2025 | Time 12:55 Hrs(IST)
  • क्या आप भी रेलवे की लंबी कतार में इंतजार करते हुए थक चुके हैं? अब जनरल टिकट बुकिंग करना होगा और भी आसान
  • Jharkhand Budget 2025-26: बजट सत्र का छठा दिन, आज सदन में बजट में आय-व्यय पर होगी चर्चा
  • रात में चोरी छिपे घर में घुसा बदमाश, भर दी लड़की की मांग, जाते-जाते दी चेतावनी
  • दरिंदगी की सारी हदे पार! पुणे में 19 साल की लड़की से रेप, भाई-बहन की जबरन आपत्तिजनक हालत में बनाई वीडियो
  • डीजीपी अनुराग गुप्ता 6 मार्च को महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को लेकर करेंगे समीक्षा करेंगे समीक्षा
  • हर बार दिल की धड़कन 'धक-धक' से 'धक-धक-धक' होने पर प्यार नहीं, हो सकती है सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम
  • क्या पुराना पानी पीना होता है सेफ? जानिए आखिर कितने दिन का पुराना पानी पीना नहीं होता है खतरनाक
  • TRAIN TO BHUTAN: भारत-भूटान को मिलेगा पहला रेलवे लिंक, अब ट्रेन से जा सकेंगे भूटान!
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद, जाने आज का वेदर अपडेट
झारखंड


Jharkhand Weather Update: झारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद, जाने आज का वेदर अपडेट

उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश से बदल सकता है मौसम
Jharkhand Weather Update: झारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद, जाने आज का वेदर अपडेट

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश के चलते झारखंड में मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव होने की संभावना हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों में यहां का तापमान गिर सकता है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद हैं. इस बदलाव का मुख्य कारण उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाएं है, जो झारखंड के मौसम को शीतल बना सकती हैं.
 
गर्मी से जल्द मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में झारखंड में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती हैं. इससे गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी और मौसम ठंडा महसूस होगा. विशेषकर सुबह और शाम के समय ठंडी हवा का अहसास होगा, जिससे गर्मी का असर कम हो सकता हैं.
 
सुबह और शाम में ठंडक का अहसास
मौसम विभाग ने बताया कि आसमान साफ़ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि सुबह और शाम के समय ठंडी हवा चलने के कारण ठंड का अहसास हो सकता हैं. यह बदलाव झारखंडवासियों के लिए राहत लेकर आ सकता है, जो लंबे समय से गर्मी से परेशान थे.
 
 
सरायकेला में रहा सबसे अधिक तापमान 
सोमवार को झारखंड में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हजारीबाग में तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक था. झारखंड में मौसम का मिजाज जल्द ही बदलने वाला है और लोग गर्मी से राहत महसूस करेंगे. तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं के कारण सुबह-शाम का मौसम खुशनुमा रहेगा. इस बदलाव का पूरा असर अगले दो दिनों में देखा जा सकता है, जिससे झारखंडवासी गर्मी से राहत पा सकते हैं.
अधिक खबरें
Jharkhand Budget 2025-26: बजट सत्र का छठा दिन, आज सदन में बजट में आय-व्यय पर होगी चर्चा
मार्च 04, 2025 | 04 Mar 2025 | 12:00 PM

झारखंड सरकार का बजट आ गया है. हेमंत सोरेन सरकार ने विधानसभा में वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर दिया है. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 3 मार्च को सदन में 1,45,400 करोड़ रुपए का बजट पेश किया.

डीजीपी अनुराग गुप्ता 6 मार्च को महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को लेकर करेंगे समीक्षा करेंगे समीक्षा
मार्च 04, 2025 | 04 Mar 2025 | 8:34 AM

डीजीपी अनुराग गुप्ता अब महिलाओं और बच्चों के साथ हो रहे अपराध की घटनाओं की समीक्षा करेंगे. इसको लेकर बैठक 6 मार्च को होगी. इसमें जोनल आईजी, रेंज डीआईजी, एसएसपी और जिले के एसपी शामिल होंगे.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद, जाने आज का वेदर अपडेट
मार्च 04, 2025 | 04 Mar 2025 | 6:56 AM

उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश के चलते झारखंड में मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव होने की संभावना हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों में यहां का तापमान गिर सकता है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद हैं. इस बदलाव का मुख्य कारण उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाएं है, जो झारखंड के मौसम को शीतल बना सकती हैं.

डॉ आशा लकड़ा ने बीमार चल रहे पद्मश्री सिमोन उरांव से की मुलाकात, अधिकारियों को सुविधा उपलब्ध कराने का दिया निर्देश
मार्च 03, 2025 | 03 Mar 2025 | 9:14 PM

पद्मश्री सिमोन उरांव इन दिनों बीमार चल रहे हैं. सोमवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने बेड़ो स्थित उनके पैतृक आवास पर मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. इस क्रम में उन्होंने प्रखंड स्तरीय अधिकारियों से पिछले दिनों पद्मश्री सिमोन उरांव का पेंशन बंद होने और खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले राशन की सुविधा बंद किए जाने की जानकारी भी ली. और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द पद्मश्री सिमोन उरांव को पेंशन और राशन से संबंधित सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने उन्हें आ‌श्वस्त करते हुए कहा कि पांच मार्च तक पद्मश्री सिमोन उरांव को पेंशन और राशन से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएगी.

महिलाओं और बच्चों के साथ हो रहे अपराधों को लेकर DGP अनुराग गुप्ता 6 मार्च को करेंगे समीक्षा बैठक, रेंज DIG और जोनल IG को दिए निर्देश
मार्च 03, 2025 | 03 Mar 2025 | 8:31 PM

झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता बच्चों और महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों की अब समीक्षा करेंगे. इसे लेकर वह बैठक करने वाले है. यह बैठक 6 मार्च को होगी. इस बैठक में रेंज DIG, जोनल IG, SSP और जिले के SP शामिल होंगे. इसके अलावा यह समीक्षा की जाएगी कि BNS की 61 धाराओं के तहत अब तक थाना स्तर में महिलाओं और बच्चों के मामलों में क्या कार्रवाई की गई है. ऐसे में अगर कोई अधिकारी मामले में लापरवाही कर रहे होंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को लेकर कदम उठाना है और जो भी मामले लंबित है उनपर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करना है.