न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः 2nd हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप 2024 में अपने मैच में झारखंड महिला टीम ने पेनाल्टी शूटआउट कर ओडिशा को 3-0 से पराजित कर विजेता बनी. वहीं, झारखंड पुरुष टीम ओडिशा से पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 से पराजित होकर उपविजेता बनी. यह चैंपियनशिप 24 से 31 जुलाई 2024 तक असम के गुवाहाटी में आयोजित की गई.
झारखंड महिला टीम बनी विजेता
2nd हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप 2024 में आज महिला और पुरुष दोनों वर्गो का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमे झारखंड महिला टीम ने ओडिसा टीम को पेनाल्टी शूटआउट में 3-0 से पराजित करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया. खेल में एक समय दोनों ही टीम एक-एक गोल की बराबरी पर थे. पेनाल्टी शूटआउट में ओडिसा के तीन-तीन खिलाड़ियों के गेंद को रोककर झारखंड को विजेता बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली झारखंड की गोलकीपर सोनाली तिर्की को प्लेयर ऑफ दी फाइनल मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
पुरुष वर्ग में उप विजेता बनी झारखंड की टीम
पुरुष वर्ग का फाइनल मैच झारखंड और ओडिसा के बीच खेला गया. इस मैच का भी मैदानी खेल 6-6 गोल की बराबरी पर रहा. अंतिम निर्णय के लिए पेनाल्टी शूटआउट में जाना पड़ा. पर इस मैच में ओडिसा की टीम ने बाजी मार ली और झारखंड टीम को पेनाल्टी शूटआउट में पराजित कर विजेता बन गई. झारखंड की टीम को उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा. झारखंड की टीम के विजेता और उपविजेता बनने पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई और अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी है.