टेरर फंडिंग

टेरर फंडिंग मामले में टीपीसी के सक्रिय सदस्य बिंदुश्वर गंझू समेत 12 को 8-10 साल की सजा 

बहुचर्चित मगध आम्रपाली कोल परियोजना से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में उग्रवादी संगठन टीपीसी के सक्रिय सदस्य बिंदुश्वर गंझू समेत 12 को 8-10 साल की सजा सुनाई गयी है.

By : Ark Sahuliyar
टेरर फंडिंग मामले में टीपीसी के सक्रिय सदस्य बिंदुश्वर गंझू समेत 12 को 8-10 साल की सजा 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
बहुचर्चित मगध आम्रपाली कोल परियोजना से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में उग्रवादी संगठन टीपीसी के सक्रिय सदस्य बिंदुश्वर गंझू समेत 12 को 8-10 साल की सजा सुनाई गयी है. साथ ही 40-90 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया गया है. NIA की विशेष कोर्ट ने यह सजा सुनाई. मामले में विनोद गंझू, संजय जैन, प्रेम विकास और शुभान मियां को 8 साल की, वहीं अन्य आरोपियों को 10-10 साल की सजा सुनाई गई है. मामले में एक आरोपी आम्रपाली परियोजना सीसीएल के GM अजीत कुमार ठाकुर को साक्ष्य के अभाव में  बरी किया गया है. जबकि टीपीसी कमांडर आक्रामक जी उर्फ रविंद्र गंझू की फाइल अलग कर सुनवाई चल रही है. 

आरोपियों पर उग्रवादी संगठन टीपीसी को आर्थिक मदद पहुंचाने और लेवी वसूलने का गंभीर आरोप है. चतरा के मगध आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र में काम करने वाले ठेकेदारों, ट्रांसपोर्टरों, DO धारकों और कोयला कारोबारियों से बड़े पैमाने पर लेवी वसूले जाते थे. लेवी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी. वसूली गई भारी भरकम राशि टीपीसी को आर्थिक रूप से मजबूत करने और उग्रवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पहुंचाया जाता था, जिसका खुलासा साल 2016 में हुआ था. NIA ने जांच में पाया था कि सीसीएल, पुलिस, टीपीसी और शांति समिति के बीच समन्वय से टेरर फंडिंग की गई थी. उग्रवादी संगठन को लेवी देने के लिए कोयले की ढुलाई ऊंचे दर पर हो रही थी. मामले को लेकर टंडवा थाना में कांड संख्या 2/2016 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार के निर्देश पर 13 फरवरी 2018 को NIA ने केस को टेकओवर कर जांच अपने हाथ में लिया था.

यह भी पढ़ें- JSSC CGL परीक्षा: झारखंड CID की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी अभय तिवारी के भाई अक्षय और पत्नी को किया डिटेन

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.