14वीं JPSC और दो बैकलॉग परीक्षाएं होंगी रद्द
एक्सक्लूसिव

14वीं JPSC और दो बैकलॉग परीक्षाएं होंगी रद्द, JSSC-CGL समेत TDPL से जुड़ी परीक्षाओं की होगी जांच: CM हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

By : Ark Sahuliyar
14वीं JPSC और दो बैकलॉग परीक्षाएं होंगी रद्द, JSSC-CGL समेत TDPL से जुड़ी परीक्षाओं की होगी जांच: CM हेमंत सोरेन

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखण्ड विधानसभा के मानसून सत्र में सदन में बोलते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं विपक्ष के साथियों को कुछ बताना चाहता हूं. इनकी आशाएं को पूरा करने में कई जन्म लेना पड़ेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि दो चार दिनों से जो चल रहा है, हमें लगा कि विपक्ष में कोई बात होगी, लेकिन ऐसा नहीं था. कुछ-कुछ करके ये खुद को जिंदा रखे हुए हैं. छात्रों की आड़ में ये लोग काम कर रहे हैं. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार छात्रों के प्रति गंभीर है. सरकार की मंशा राज्य जानता है. विपक्ष राज्य के भविष्य को क्या सीख देना चाहता है. परीक्षा की जांच हो रही है. उन्होंने कहा कि सारी चीजें मकड़जाल की तरह इन्होंने बुना है. यूपी से षड्यंत्र हुआ. टीडीपीएल यूपी से है.

भाजपा वाले पहले भगवा भेष में ठगते थे, अब छात्रों के भेष में ठगते हैं: हेमंत सोरेन 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने छात्रों के लिए कई निर्णय लिया है. सरकार की मंशा स्पष्ट है. उन्होंने कहा, भैंस के आगे बीन बजाने से फायदा नहीं. कल जो हुआ सबने देखा. भाजपा वाले पहले भगवा भेष में ठगते थे, अब छात्रों के भेष में ठगते हैं. समित दायरे तक कल कुछ लोग आए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हम कई परीक्षाएं रद्द कर रहे हैं.

सदन में सरकार का पक्ष रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 14वीं JPSC की प्रारंभिक परीक्षा (PT) समेत वर्ष 2023 और 2025 में JPSC द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द किया जाएगा. इसके साथ ही सरकार ने 11वीं और 13वीं JPSC परीक्षाओं के अलावा FRO, APP और TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं की जांच कराने का ऐलान किया है.

JSSC CGL भी जांच के दायरे में
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद JSSC CGL परीक्षा भी जांच के दायरे में आ गई है. दरअसल, JSSC CGL परीक्षा का आयोजन TDPL के माध्यम से कराया गया था. ऐसे में TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं की जांच के सरकार के फैसले का असर CGL परीक्षा पर भी पड़ेगा. परीक्षाओं को लेकर छात्रों के आंदोलन और विपक्ष के विरोध के बीच मुख्यमंत्री ने सदन में सरकार की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में व्यापक सुधार की जरूरत है और सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी.

IIT, IIM और XLRI से ली जाएगी राय
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की मौजूदा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से परामर्श करेगी. उन्होंने IIT, IIM और XLRI जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों से सलाह लेकर परीक्षा प्रणाली में सुधार लागू करने की बात कही. सरकार का प्रयास परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने का होगा, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी की आशंकाओं को कम किया जा सके.

यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर रांची में बंद रहेंगी मांस-मछली और चिकन की दुकानें

 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.