CID की बड़ी कार्रवाई

14वीं JPSC अनियमितता मामला: CID की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

By : Ark Sahuliyar
14वीं JPSC अनियमितता मामला: CID की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन गिरफ्तारियों के साथ ही मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 14 हो गई है. CID थाना कांड संख्या 16/26 में 3 आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं, जिनमें उमेश कुमार, बुद्धेश्वर भगत और रमेश कुमार शामिल हैं. सीआईडी ने इससे पहले इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा था. ताजा कार्रवाई के बाद जांच एजेंसी ने मामले की जांच और तेज कर दी है. सीआईडी पूरे प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. जांच एजेंसी इस बात का भी पता लगा रही है कि कथित अनियमितताओं में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा उनकी भूमिका क्या रही.

यह भी पढ़ें- छात्र आंदोलन पर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, 'सरकार संवेदनशील, मैं सीना चीर कर नहीं दिखा सकता...' देखें VIDEO

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.