16 किलोग्राम गांजा जब्त

सीआईबी रांची एवं RPF पोस्ट रांची द्वारा 8 लाख रुपये मूल्य का 16 किलोग्राम गांजा जब्त

09 अगस्त को विश्वसनीय सूचना के आधार पर आरपीएफ सीआईबी रांची एवं आरपीएफ पोस्ट रांची की संयुक्त टीम ने रांची रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया.

By : Ark Sahuliyar
सीआईबी रांची एवं RPF पोस्ट रांची द्वारा 8 लाख रुपये मूल्य का 16 किलोग्राम गांजा जब्त

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
09 अगस्त को विश्वसनीय सूचना के आधार पर आरपीएफ सीआईबी रांची एवं आरपीएफ पोस्ट रांची की संयुक्त टीम ने रांची रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया. ट्रेन संख्या 15027 मौर्य एक्सप्रेस के बी-9 कोच से उतर रहे 16 वर्षीय नाबालिग सुमित कुमार को संदेह के आधार पर पकड़ा गया. तलाशी के दौरान उसके दो बैगों से कुल 13 पैकेटों में 16 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख रुपये है. सूचना मिलने पर आरपीएफ रांची के सहायक सुरक्षा आयुक्त भी मौके पर पहुंचे और उनकी मौजूदगी में बरामद गांजे की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की गई. इसके अलावा दो रेलवे टिकट एवं एक ओप्पो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया.बरामद गांजे एवं अन्य सामान को विधिवत जब्त एवं सील कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेल पुलिस थाना, रांची को सौंप दिया गया.

उल्लेखनीय कार्य करने वाली टीम

अपराध खुफिया शाखा, रांची:
निरीक्षक लाल बहादुर, प्रधान आरक्षी के.एम.ए. सिंह, संजय कुशवाहा एवं सी.के. सिंह.

आरपीएफ पोस्ट, रांची:
उप निरीक्षक एस.के. सिंह, आरक्षी दिलीप कुमार एवं आरक्षी मुंतजीर अंसारी.
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.