न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के मौलाना आजाद कॉलोनी गली नंबर 20 में रहने वाले मौलाना मंजूर हसन का 16 साल का बेटा मोहम्मद हसन 8 सितंबर से लापता है. परिजन लगातार बच्चे की तलाश कर रहे हैं, लेकिन बच्चे का कहीं कोई सुराग नहीं मिल रहा है. बच्चे के पिता मौलाना मंजूर हसन ने नामकुम थाने की पुलिस और स्थानीय लोगों से बच्चे को ढूंढने की गुहार लगाई है.
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब 2:45 बजे मोहम्मद हसन ट्यूशन के लिए घर से निकला था, लेकिन वह न तो ट्यूशन पहुंचा और न ही शाम तक घर लौटा. काफी देर होने के बाद भी जब हसन घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने आसपास तलाशी शुरू की, लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं मिला. सीसीटीवी की जांच करने पर बच्चे को नूरी मस्जिद तक जाते हुए देखा गया है.
3 दिन से बच्चे का कोई पता नहीं चलने से माता-पिता समेत घर के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. घर वालों को किसी अनहोनी का डर सता रहा है.
इसे भी पढ़ें: काम की बात: आज से तीन दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जानिए वजह