न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड सरकार के वित्त विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा, झारखंड वित्त सेवा एवं वाणिज्य-कर विभाग के कुल 19 अधिकारियों का तबादला और नई पदस्थापना की है। वित्त विभाग के कोषागार स्थापना की ओर से कल 31 अगस्त को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई. स्थानांतरित अधिकारियों को राज्य के अलग-अलग जिलों के कोषागारों में कोषागार पदाधिकारी और सहायक कोषागार पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है.
विभागीय अधिसूचना में अधिकारियों को अपनी नई पदस्थापना वाले संबंधित कोषागारों में योगदान देने का निर्देश दिया गया है. इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद डोरंडा, धनबाद, लातेहार, रामगढ़, दुमका, सिमडेगा, जामताड़ा और रांची समेत कई कोषागारों में नए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है.
अधिसूचना के अनुसार पदस्थापन इस प्रकार हैं:
- उज्जवल कुमार चौरसिया - हजारीबाग से डोरंडा कोषागार पदाधिकारी
- सर्वजीत कुमार - दुमका से धनबाद कोषागार पदाधिकारी
- आशुतोष कुमार - साहेबगंज से लातेहार कोषागार पदाधिकारी
- निहारिका वर्मा - लातेहार से रामगढ़ कोषागार पदाधिकारी
- नजमुल लैन - कोडरमा से दुमका कोषागार पदाधिकारी
- मनोज प्रजापति - चतरा से सिमडेगा कोषागार पदाधिकारी
- सुदामा कुमार - राज्य-कर सहायक के पद से जामताड़ा कोषागार पदाधिकारी
- जॉर्ज सिन्हा - राज्य-कर सहायक आयुक्त के पद से रांची कोषागार पदाधिकारी
- अफसाना खानम - राज्य-कर सहायक आयुक्त के पद से सरायकेला खरसावां कोषागार पदाधिकारी
- सुचित कुमार - राज्य-कर सहायक आयुक्त के पद से लोहरदगा कोषागार पदाधिकारी
- विनय शंकर - राज्य-कर सहायक आयुक्त के पद से चतरा कोषागार पदाधिकारी
- सुजाता कुमारी सिंह - राज्य-कर सहायक आयुक्त के पद से कोडरमा कोषागार पदाधिकारी
- शमीक कुमार - राज्य-कर सहायक आयुक्त के पद से हजारीबाग कोषागार पदाधिकारी
- ऋचा - राज्य-कर सहायक आयुक्त के पद से खूंटी कोषागार पदाधिकारी
- कृष्णकांत महतो - राज्य-कर सहायक आयुक्त के पद से गढ़वा कोषागार पदाधिकारी
- अजय कुमार सिंह - राज्य-कर सहायक आयुक्त के पद से साहिबगंज कोषागार पदाधिकारी
- आमोद कुमार - राज्य-कर सहायक आयुक्त के पद से गिरिडीह कोषागार पदाधिकारी
- महेंद्र कुमार महतो - राज्य-कर पदाधिकारी के पद से घाटशिला सहायक कोषागार पदाधिकारी
- शैलेश कुमार श्रीवास्तव - राज्य-कर पदाधिकारी के पद से मधुपुर सहायक कोषागार पदाधिकारी
इसे भी पढ़ें: पलामू में भीख मांग रहे दो बच्चों के पेट पर मिले ऑपरेशन के दाग, अंग तस्करी की आशंका