RPF

पलामू: ट्रेन में अचेत मिला 24 वर्षीय यात्री, RPF ने अस्पताल में कराया भर्ती

चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया यात्री को मिर्गी की बीमारी से पीड़ित बताया.

By : Dipali Kumari
पलामू: ट्रेन में अचेत मिला 24 वर्षीय यात्री, RPF ने अस्पताल में कराया भर्ती

विकास कुमार/न्यूज 11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क:
डेहरी ऑन सोन से बरकाकाना जा रही सवारी गाड़ी में जपला रेलवे स्टेशन पर कल शनिवार को एक यात्री अचेत अवस्था में मिला. सूचना मिलने पर जपला आरपीएफ जपला पोस्ट की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यात्री को ट्रेन से उतारा और अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया.

गाड़ी संख्या 53358 डाउन के कोच संख्या NW-134675 GS में एक यात्री के अचेत होने की सूचना डिप्टी एसएस जपला की ओर से मेमो के माध्यम से दी गई थी. सूचना मिलते ही आरपीएफ के उप निरीक्षक रामनरेश राम स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे. स्टेशन पर तैनात पोर्टर उपेंद्र कुमार पाल के सहयोग से स्ट्रेचर की व्यवस्था की गई और निजी वाहन से यात्री को अस्पताल पहुंचाया गया.

मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था यात्री

अस्पताल में चिकित्सकों ने यात्री का प्राथमिक उपचार शुरू किया. उपचार के दौरान यात्री ने अपनी पहचान बिहार के रोहतास जिले के सूरजपुरा थाना अंतर्गत अगड़ेर कला निवासी अरुण कुमार दुबे के 24 वर्षीय पुत्र  दिव्यांश कुमार दुबे के रूप में हुई है. चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया यात्री को मिर्गी की बीमारी से पीड़ित बताया.

इधर आरपीएफ ने यात्री के पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी. पिता ने बताया कि उनके बेटे को पहले से मिर्गी की बीमारी है और वे जल्द अस्पताल पहुंच रहे हैं. इस बीच उनके परिचित सिद्धार्थ दुबे, जो सीआईएसएफ जवान हैं और जपला के रहने वाले हैं, अस्पताल पहुंच गए.

यात्री की देखरेख के लिए आरपीएफ आरक्षी पुष्पेंद्र कुमार श्रीवास्तव को परिजनों के पहुंचने तक अस्पताल में तैनात किया गया है. परिजनों के पहुंचने के बाद यात्री को उनके सुपुर्द किया जाएगा. आरपीएफ की तत्परता से अचेत यात्री को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 6.29 लाख अपात्र राशन कार्डधारकों पर कार्रवाई, अब तक 1.63 लाख कार्ड रद्द

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.