डूबने से मौत

जामताड़ा: तालाब में डूबने से 30 वर्षीय युवक की मौत, इलाके में शोक का माहौल

फुटबॉल स्टेडियम के पीछे बने तालाब में एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई.

By : Dipali Kumari
जामताड़ा: तालाब में डूबने से 30 वर्षीय युवक की मौत, इलाके में शोक का माहौल

न्यूज़11 भारत 
जामताड़ा/डेस्क: 
जामताड़ा जिले के मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 स्थित निर्माणाधीन फुटबॉल स्टेडियम के पीछे बने तालाब में एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान हलुदकनली निवासी रवि कोल के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मिली जानकारी के अनुसार रवि कोल सुबह करीब 10 बजे तालाब में स्नान करने गया था. नहाने के दौरान वह अनजाने में गहरे पानी की ओर चला गया. पानी की अधिक गहराई होने के कारण वह संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते डूब गया. तालाब के किनारे मौजूद दो छोटे बच्चों ने घटना देखकर तत्काल गांव में इसकी सूचना दी. खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना के एएसआई सुजन रवानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. युवक को बचाने के प्रयास में उन्होंने स्वयं तालाब में उतरकर तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. इसके बाद केलाही गांव से गोताखोरों की टीम को बुलाया गया. गोताखोरों ने काफी देर तक अभियान चलाने के बाद रवि कोल का शव तालाब से बाहर निकाला.

घटना की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पुलु यादव, समाजसेवी काजू शर्मा, वार्ड पार्षद कैलाश साव, रवि मिस्त्री समेत कई लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: जेपीएससी परीक्षा मामले में आन्दोलनरत छात्रों केसाथ रांची SDM की वार्ता शुरू

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.