NEET-PG 2026

NEET-PG 2026 के लिए रांची में 4 एग्जाम सेंटर, देखें पूरी लिस्ट

परीक्षा के मद्देनजर सभी एग्जाम सेंटर के आसपास  200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है.

By : Dipali Kumari
NEET-PG 2026 के लिए रांची में 4 एग्जाम सेंटर, देखें पूरी लिस्ट

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची के चार परीक्षा केंद्रों पर NEET-PG 2026 परीक्षा आयोजित की जाएगी.  30 अगस्त को होने वाली इस परीक्षा के मद्देनजर सभी एग्जाम सेंटर के आसपास  200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है. निषेधाज्ञा 30 अगस्त की सुबह 6  बजे से दोपहर 3:30 बजे तक प्रभावी रहेगी. जिला प्रशासन के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर असामाजिक तत्वों के भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

रांची के इन चार परीक्षा केंद्रों में NEET-PG 2026 परीक्षा आयोजित की जाएगी.

  • RTCIT: राम टहल चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, आनंदी, ओरमांझी ब्लॉक चौक
  • Arunima Technical Services: प्रगति पथ, रोड नंबर-6, सामलोंग, लोअर चुटिया
  • iQube Digital: मेदांता अस्पताल के पास, कैफेटेरिया बिल्डिंग, इरबा
  • Oxford Public School: ओल्ड एचबी रोड, प्रगति पथ, रांची

परीक्षार्थी किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए अपने परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 45 मिनट पहले पहुंचें. और अपने साथ एडमिट कार्ड और एक मूल सरकारी फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस) जरुर रखें. परीक्षा हॉल के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की सख्त मनाही है.

इसे भी पढ़ें: कैबिनेट का बड़ा फैसला! झारखंड में अब मीट बेचने वालों के लिए NOC और FSSAI लाइसेंस अनिवार्य

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.