गांजा बरामद

धनबाद जंक्शन पर 40 किलो गांजा बरामद, बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

जांच के दौरान RPF ने दो ट्रॉली और तीन पिट्ठू बैग से करीब 40 किलो गांजा बरामद किया गया.

By : Dipali Kumari
धनबाद जंक्शन पर 40 किलो गांजा बरामद, बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क: 
धनबाद जंक्शन पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ RPF को बड़ी सफलता मिली है. प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर मंगलवार सुबह चल रही जांच के दौरान RPF ने दो ट्रॉली और तीन पिट्ठू बैग से करीब 40 किलो गांजा बरामद किया है. इस मामले में दो संदिग्ध तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. प्रारंभिक जांच में दोनों के ओडिशा से गांजा लेकर धनबाद पहुंचने और यहां से उत्तर प्रदेश जाने की तैयारी में होने की बात सामने आई है.

जानकारी के अनुसार RPF जवान नियमित चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान जवानों को दो ट्रॉली और तीन पिट्ठू बैग पर संदेह हुआ. सामान की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ. जांच में नशीला पदार्थ गांजा होने की पुष्टि हुई. इसके बाद RPF ने तत्काल कंट्रोल रूम और राजकीय रेल पुलिस को सूचना दी. मौके पर RPF, CIB और राजकीय पुलिस की टीम पहुंची और दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.

बताया जा रहा है कि बरामद गांजे की कुल मात्रा करीब 40 किलो है. जिला मजिस्ट्रेट राम प्रवेश सिंह की मौजूदगी में बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर नियमानुसार सील किया गया. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी ओडिशा से गांजे की खेप लेकर अहले सुबह धनबाद पहुंचे थे. इसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश जाना था. हालांकि, धनबाद जंक्शन पर जांच के दौरान दोनों RPF के हत्थे चढ़ गए.

दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले बताये जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां पहुंचाई जानी थी और इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

करीब 40 किलो गांजे की बरामदगी को धनबाद जंक्शन पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है. अब जांच एजेंसियां गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हैं.

इसे भी पढ़ें: JSSC CGL परीक्षा रद्द: प्रोजेक्ट भवन के पास जोरदार प्रदर्शन, गेट तोड़ अंदर घुसे नौकरी गंवाने वाले कर्मचारी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.