न्यूज़11 भारत
पलामू /डेस्क: हुसैनाबाद के जमुआ टोला माधेकचहरी निवासी लल्लू के 40 वर्षीय पुत्र प्रमोद रजवार ने कल शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आज रविवार की सुबह परिजनों ने उन्हें घर के अंदर फंदे पर लटका हुआ देखा. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसके बाद रात में प्रमोद ने आत्महत्या कर ली. मृतक के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें: धनबाद: वासेपुर में फल-ड्राईफ्रूट की दुकान में लगी आग, दो दुकानें जलकर खाक; लाखों का नुकसान