किशोर कुमार जायसवाल/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क: गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के मुरगू गांव में एक 16 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान निधी कुमारी के रूप में हुई है, जो स्थानीय हाई स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा थी और पढ़ाई में अच्छी मानी जाती थी. बताया जा रहा है कि बुधवार शाम वह घर से बाहर गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी. परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर वह पास के एक बगीचे में पेड़ में फांसी लगाकर अचेत अवस्था में मिली. उसे तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है.
यह भी पढ़ें: हजारीबाग घटना पर उबाल: बोकारो में पत्रकारों ने फूंका बिगुल, काले बिल्ले लगाकर सड़कों पर उतरेंगे