साहसिक यात्रा

बूढ़ा अमरनाथ साहसिक यात्रा के लिए बजरंग दल के नेतृत्व में 27 सदस्यीय जत्था जम्मू रवाना

संदीप प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में टाटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस से दल हुआ रवाना

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बूढ़ा अमरनाथ साहसिक यात्रा के लिए बजरंग दल के नेतृत्व में 27 सदस्यीय जत्था जम्मू रवाना

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  विश्व हिंदू परिषद (विहिप) पलामू के तत्वावधान में बूढ़ा अमरनाथ साहसिक यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का 27 सदस्यीय जत्था बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में देर रात टाटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस से जम्मू के लिए रवाना हुआ. रेलवे स्टेशन पर विहिप के जिला पदाधिकारियों ने यात्रा पर जा रहे सभी श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र भेंटकर सहर्ष विदा किया. विहिप झारखंड प्रांत समिति सदस्य दामोदर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की मंडी तहसील में स्थित बाबा बूढ़ा अमरनाथ का प्राचीन धाम अपने पूज्य श्वेत पाषाण (सफेद पत्थर) शिवलिंग के लिए विख्यात है और यह यात्रा जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से शुरू होकर सुंदरबनी, नौशहरा तथा राजौरी होते हुए मंडी तक पहुंचती है.

विहिप और बजरंग दल द्वारा इस यात्रा का आयोजन मुख्य रूप से 1990 के दशक में आतंकवाद के चलते बाधित हुई इस प्राचीन तीर्थयात्रा को पुनर्जीवित करने, सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों का मनोबल बढ़ाने और राष्ट्रीय अखंडता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया जाता है. श्रद्धालुओं को विदा करने के लिए रेलवे स्टेशन पर विहिप पलामू के जिला मंत्री अमित तिवारी, सह मंत्री विवेक सिंह, नगर अध्यक्ष दीपक कुमार और गोपाल तिवारी उपस्थित रहे. इस साहसिक यात्रा पर जाने वाले 27 श्रद्धालुओं के दल में बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, धर्माचार्य सह प्रमुख देवराज शर्मा, चैनपुर प्रखंड मंत्री घनश्याम गुप्ता, नगर मंत्री दिलीप कुमार गिरी और जिला बलोपासना प्रमुख विकाश कुमार कश्यप प्रमुख रूप से शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: लाखों रुपये की लागत से निर्मित ‘वेज फ्रेश’ केंद्र उपयोग से वंचित, किसानों के हित में संचालन की मांग

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.