न्यूज़11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा में हेवी मशीन लेकर आ रही 308 चक्का वाली वाहन कौतुहल का विषय बनी हुई है. जानकारी के अनुसार यूपी के लखीमपुर खीरी के शुगर फैक्ट्री के लिए बेल्जियम के एलिमेटल कंपनी से लगभग 30 फीट ऊंची एक हेवी मशीन को आयात किया गया है. मशीन को समुद्र मार्ग से परदीप के रास्ते भारत लाया गया.
अब पारादीप से इस हेवी मशीन को सिमडेगा के रास्ते 308 चक्कों वाली एक लम्बी वाहन के सहारे धीरे-धीरे यूपी की तरफ भेजा जा रहा है. इसी क्रम में हेवी मशीन लेकर जा रही 308 चक्का की वाहन आज सिमडेगा मुख्यालय से गुजरी, जिसे देखने के लिए लोगों का हुजूम सड़कों पर उमड़ आया. इस तरह की बड़ी मशीन देख लोग दांतों तले उंगली दबा ले रहे हैं. ये मशीन लदी ट्रक गुजरने के दौरान रास्ते में पड़ने वाली पेड़ों की डाल को काट कर हटाया गया.
इसे भी पढ़ें: 14 दिनों की रिमांड पूरी, मिसिर बेसरा समेत तीन हार्डकोर नक्सली भेजे गए जेल