पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
घाघरा/डेस्क: घाघरा थाना क्षेत्र के अंधराडीह डीपाटोली गांव में 40 वर्षीय सुरेश उरांव ने घर के काठ में गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. वहीं पुलिस द्वारा शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार सुरेश उराव की मानसिक स्थिति विगत 15 दिनों से खराब थी. गांव घर में किसी से भी लड़ाई कर लेते थे. जिसके कारण परिजनों द्वारा उसे घर में बंद करके रखा जाता था. गुरुवार को भी से खाना खिलाने के बाद घर के अंदर बंद किया गया. वही सुबह दरवाजा खुलवाया गया लेकिन वह घर का दरवाजा नहीं खोला.
इसके बाद घर के छप्पर पर चढ़ा कर देखा गया तो फांसी के फंदे पर वह लटक रहा है .इसके बाद इसकी सूचना घाघरा पुलिस को दी गई वहीं परिजन द्वारा दरवाजा खोला गया.वही घाघरा थाना के एसआई विकास कुमार ने बताया कि सुरेश की मानसिक स्थिति सही नहीं थी जिसके कारण उसे घर में बंद कर और उसके पैर को बांधकर परिवार वाले रखते थे. आत्महत्या के कारण का अब तक खुलासा नहीं हो सका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: मुखिया विनोद सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प, गरीब व दलितों के बीच हजारों कंबल का वितरण