न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: शनिवार शाम सड़क दुर्घटना में मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाथरबासा निवासी 30 वर्षीय रबी बोदरा की मौत हो गई.परिजनों के मुताबिक रबी बोदरा गांव के ही एक युवक भूरी बोदरा के साथ साइकिल से मनोहरपुर बाजार से अपने गांव लौट रहा था. तभी काशीपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वैन ने साइकिल सवार रबी बोदरा को टक्कर मार दी और फरार हो गई. दुघर्टना के बाद रबी बोदरा गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं साइकिल पर पीछे बैठा 32 वर्षीय भूरी बोदरा को भी गिरने से आंशिक रूप से जख्मी हो गया. गंभीर रूप से घायल रबी बोदरा को तत्काल मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
यह भी पढ़ें: आवास योजना में ठगी मामले की जांच करने कुंडलोहारी पहुंचीं बीडीओ निशात अंजुम