धर्म-आस्था

मोहर्रम पर बरवाडीह में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, ताजिया और अखाड़ों ने बांधा समां

बरवाडीह, छेचा, कुचिला, बेतला, कुटमू, सरईडीह, पोखरी कला, पोखरी खुर्द, कोलपुरवा, इस्लामपुर से पहुंचे ताजिया

By : Pramod Kumar
मोहर्रम पर बरवाडीह में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, ताजिया और अखाड़ों ने बांधा समां

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  मोहर्रम पर्व को लेकर शुक्रवार को बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और आपसी भाईचारे का अनोखा संगम देखने को मिला. पूरे क्षेत्र में “या हुसैन” और “या अली” के नारों की गूंज रही. बरवाडीह, सरईडीह, पोखरी, मंडल, छेंचा, केचकी, छिपादोहर, चुंगरू, लात समेत विभिन्न गांवों और मोहल्लों से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आकर्षक ताजिया और अखाड़ा जुलूस निकाले गए.जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और इमाम हुसैन की शहादत को याद किया. अखाड़ा कलाकारों ने लाठी, तलवार और पारंपरिक युद्ध कला के हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को आकर्षित किया. सड़क किनारे खड़े लोगों ने कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना की.

 मिल्लते गुलजार बाग मोहर्रम कमिटि का ताजिया बना आकर्षण का केंद्र 

बरवाडीह के मिल्लते गुलजार बाग मोहर्रम गुलजार बाग मोहर्रम कमिटी की और से निकाला गया आकर्षक ताजिया लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा. बेहतरीन सजावट और आकर्षक लाइटिंग से सजा ताजिया देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. ताजिया की खूबसूरती ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.

 पोखरी कला चौफाल में छोटकी चौकी पर ताजिया मिलान संपन्न 

मोहर्रम की नवमी के अवसर पर पोखरी कला चौफाल स्थित ताजिया मिलान स्थल पर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ताजियों का मिलान कराया गया. बरवाडीह, छेचा, कुचिला, बेतला, कुटमू, सरईडीह, पोखरी कला, पोखरी खुर्द, कोलपुरवा और इस्लामपुर समेत कई स्थानों से ताजिया पहुंचे. इस दौरान फातेहाखानी और सिरनी का फातेहा किया गया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामचन्द्र सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी रेश्मा रेखा मिंज, एसडीपीओ वीरेंद्र राम, थाना प्रभारी अनुराग कुमार और जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी मौजूद रहे.मोहर्रम कमेटी के जनरल खलीफा हेसामूल उर्फ गुड्डू और नायब खलीफा अताउल रहमान ने सभी अतिथियों का पगड़ी पोशी कर सम्मान किया. कार्यक्रम का मंच संचालन नसीम अंसारी ने किया.

 मेले में उमड़ी भीड़, झूले और दुकानों ने खींचा ध्यान 

पोखरी कला चौफाल और सरईडीह पोखरी कर्बला परिसर में लगे मेले में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली. डिज्नीलैंड, ब्रेक डांस झूला, खिलौनों की दुकान और खान-पान के स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे. गर्मी को देखते हुए कमेटी की ओर से पेयजल के लिए टैंकर की व्यवस्था की गई थी.

 बेतला में अब्दुल मनान अंसारी का सम्मान 

बेतला में पूर्व जिला परिषद सदस्य पति सह समाजसेवी अब्दुल मनान अंसारी का मोहर्रम कमेटी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. कमेटी के सदस्यों ने पगड़ी पोशी कर सम्मानित किया और तलवार भेंट की. उन्होंने पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की.

 स्वास्थ्य व्यवस्था रही पूरी तरह मुस्तैद 

मोहर्रम जुलूस और कार्यक्रम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह अलर्ट रहा. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त रखा गया. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार सक्रिय रही.

 सुरक्षा को लेकर प्रशासन रहा सतर्क 

मोहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे. ग्रामीणों और प्रशासन के सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.

यह भी पढ़ें: पाण्डेयबारा में समाजसेवी जीतू यादव का भव्य स्वागत, लाठी-भाला प्रतियोगिता में पहुंचे विशेष अतिथि

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.