वन विभाग की कार्रवाई

वन विभाग की टीम ने भरनो से अवैध लकड़ी परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया, चालक फरार

ट्रैक्टर में लदे थे गम्हार के 10 और सखुआ के छह बोटे, जब्त ट्रैक्टर को सिसई वन परिसर में रखा गया

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
वन विभाग की टीम ने भरनो से अवैध लकड़ी परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया, चालक फरार

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो-चट्टी मुख्य सड़क पर बीती रात वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ा.हालांकि वन विभाग की टीम को देखते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया.विभाग की टीम ने ट्रैक्टर को जब्त कर सिसई वन परिसर में ले जाकर सुरक्षित रखा है.

जानकारी के अनुसार प्रभारी वनपाल राकेश कुमार मिश्रा को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है.सूचना के सत्यापन के बाद वन विभाग की टीम ने भरनो-चट्टी मुख्य सड़क पर निगरानी शुरू की.इसी दौरान संदिग्ध ट्रैक्टर को रोककर उसकी जांच की गई.जांच के दौरान ट्रैक्टर में बड़ी मात्रा में लकड़ी के बोटे लदे पाए गए.वन विभाग के अनुसार उक्त ट्रैक्टर में गम्हार के 10 पीस तथा सखुआ के छह पीस बोटे लदे हुए थे.जब्त लकड़ियों की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये आंकी गई है.

कार्रवाई के दौरान चालक मौका पाकर फरार हो गया.वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर सिसई वन परिसर पहुंचाया.वन विभाग द्वारा मामले में ट्रैक्टर के मालिक एवं फरार चालक की पहचान और संलिप्तता की जांच की जा रही है.विभाग की ओर से अज्ञात ट्रैक्टर मालिक एवं चालक के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.वनपाल ने बताया कि अवैध रूप से जंगल से लकड़ी काटने और उसका परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.छापेमारी दल में प्रभारी वनपाल राकेश कुमार मिश्रा,प्रधान वनरक्षी सतीश भगत,प्रवीण तिर्की,रजत किरण डुंगडुंग सहित वन विभाग के अन्य कर्मी शामिल थे.

यह भी पढ़ें: NH-33 मुआवजा मामले में 8 साल बाद ACB की बड़ी कार्रवाई, दो पूर्व कर्मी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

महाराष्ट्र के दिवेआगर बीच पर हुआ बड़ा हादसा, पुणे के विनर्स एकेडमी से ट्रिप पर आए 8 छात्र समुद्र की तेज लहरों में डूबे

महाराष्ट्र के दिवेआगर बीच पर हुआ बड़ा हादसा, पुणे के विनर्स एकेडमी से ट्रिप पर आए 8 छात्र समुद्र की तेज लहरों में डूबे

बीच घूमने आए छात्र लहरों का आनन्द लेने के लिए समुद्र में घुसे थे, लेकिन तेज लहरों की चपेट में आ गए

बाबा भैरवनाथ धाम पहुंचीं मनीषा सिंह, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

बाबा भैरवनाथ धाम पहुंचीं मनीषा सिंह, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

मंदिर परिसर में वर्षों से बह रहे जलकुंड को देखकर मनीषा सिंह ने उसके बारे में पुजारियों एवं स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त की

ईएसएल स्टील ने तकनीकी कौशल प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

ईएसएल स्टील ने तकनीकी कौशल प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

दी जाएगी औद्योगिक उपकरणों और कार्यप्रणालियों की व्यावहारिक, तकनीकी दक्षता और सुरक्षा संबंधी जानकारी होगी मजबूत

चितरंजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से आरपीएफ जवानों ने एक शराब तस्कर को विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार

चितरंजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से आरपीएफ जवानों ने एक शराब तस्कर को विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार

आरोपी मिहिजाम थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर का निवासी शराब को बिहार ले जाकर ऊंची कीमत पर बेचने की तैयारी में था

Jharkhand Cabinet Meeting: 07 अक्टूबर को होगी झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर 

Jharkhand Cabinet Meeting: 07 अक्टूबर को होगी झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखण्ड कैबिनेट की बैठक 07 अक्टूबर (बुधवार) को दोपहर 03:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी.