श्रावण मास

भरनो से बाबाधाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, देवघर जाने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला

देवघर रवाना होने से पहले कांवरियों ने भरनो बस्ती स्थित विष्णु मंदिर, देवी मंडप और शिव मंदिर में पूजा-अर्चना

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
भरनो से बाबाधाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, देवघर जाने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.

भरनो/डेस्क:पवित्र श्रावण माह के अवसर पर शिवभक्तों में बाबा नगरी देवघर जाने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.इसी क्रम में भरनो प्रखंड से अलग-अलग कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए रवाना हुआ.देवघर रवाना होने से पहले कांवरियों ने भरनो बस्ती स्थित विष्णु मंदिर, देवी मंडप एवं शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया.इसके बाद सभी कांवरिया विभिन्न वाहनों से देवघर के लिए रवाना हुए.कांवरिये सुल्तानगंज पहुंचकर पवित्र गंगा जल भरेंगे और वहां से पैदल बाबाधाम देवघर के लिए प्रस्थान करेंगे.देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के बाद वासुकीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे.

इस मौके पर मौजूद विहिप बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष सुदामा केशरी ने कहा कि सावन माह में बाबा भोलेनाथ की भक्ति और जलाभिषेक का अवसर वर्ष में एक बार मिलता है,जो श्रद्धालुओं के लिए सौभाग्य की बात है.उन्होंने सभी कांवरियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी की यात्रा मंगलमय होने की कामना की.इस दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से माहौल भक्तिमय कर दिया.मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता (बिट्टू),महामंत्री मुरारी केशरी,भाजयुमो कार्यकर्ता भगवती केशरी, विकास केशरी,रवि गुप्ता,शम्भू केशरी सहित अन्य कांवरिया मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: नगर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास, मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण सड़क बनाने का निर्देश

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.