चंचल गिरी/न्यूज 11 भारत
जामताड़ा/डेस्क: जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के गिरिडीह-पांडेडीह मुख्य मार्ग पर दुलाडीह गांव के समीप भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि उसकी पत्नी और पुत्र घायल हो गए.
मिली जानकारी के अनुसार बुढ़ई ढाकोडीह गांव निवासी भरत पंडित (38 वर्ष) अपनी पत्नी दुलारी देवी और पुत्र अजय पंडित के साथ सीकरपोषणी गांव से अपने ससुराल टोपाटांड़ की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इसी दौरान गिरिडीह-पांडेडीह मुख्य मार्ग पर दुलाडीह गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही थार वाहन मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भरत पंडित की मौके पर ही मौत हो गई.वहीं उनकी पत्नी दुलारी देवी और पुत्र अजय पंडित भी गंभीर रूप से घायल हो गए.
वहीं घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया.जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद भरत पंडित को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल दुलारी देवी और अजय पंडित को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: गावां में संपन्न हुई झारोटेप की प्रखंड स्तरीय बैठक, नई कमिटी का हुआ पुनर्गठन