हादसा

भीम चूल्हा के पास जीप और टेंपू की आमने-सामने टक्कर, चालक समेत छह घायल, हुसैनाबाद से इलाज के बाद एक रेफर

टेंपू में सवार सभी लोग मोहम्मदगंज निवासी नक्कू यादव के परिजन हैं

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
भीम चूल्हा के पास जीप और टेंपू की आमने-सामने टक्कर, चालक समेत छह घायल, हुसैनाबाद से इलाज के बाद एक रेफर

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिला के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदगंज–कादल कुर्मी मुख्य पथ पर भीम चूल्हा के समीप रविवार शाम जीप और टेंपू के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपू सड़क पर पलट गया. हादसे में टेंपू चालक धर्मेंद्र यादव समेत एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, टेंपू में सवार सभी लोग मोहम्मदगंज निवासी नक्कू यादव के परिजन थे, जो भीम चूल्हा घूमने जा रहे थे. इसी दौरान उंटारी रोड की ओर से आ रही भदुमा गांव की एक जीप से उनकी टक्कर हो गई. दुर्घटना में जीप चालक को भी मामूली चोटें आई हैं. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नारायण सोरेन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र यादव (20), ललिता देवी (18) और 8 वर्षीय युवराज कुमार को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया. इलाज के बाद युवराज कुमार को बेहतर उपचार के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.के. रवि ने 108 एम्बुलेंस के विलंब को देखते हुए अस्पताल की उपलब्ध एम्बुलेंस से तत्काल मरीज को मेदिनीनगर रवाना कराया. बताया जाता है की पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

यह भी पढ़ें: देवरी में आदिवासी युवक की मौत चिकित्सीय सुविधा के अभाव में मौत के बाद भाकपा माले नेताओं और कार्यकर्ताओं ने  दिया धरना

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.