दर्दनाक हादसा

धान क्रय केंद्र-पैक्स बन रहे बिल्डिंग में बिजली की चपेट में आने से काम कर रहे मजदूर की हुई मौत, परिजनों में कोहराम

काम करते समय मजदूर अनजाने में उस तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
धान क्रय केंद्र-पैक्स  बन रहे बिल्डिंग में बिजली की चपेट में आने से काम कर रहे मजदूर की हुई मौत, परिजनों में कोहराम

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा गांव में सरकारी भवन के निर्माण के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मोतीलेदा में धान क्रय केंद्र यानी पैक्स भवन का निर्माण कार्य चल रहा था. भवन के ठीक ऊपर से 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन गुजरी हुई है. काम करते समय मजदूर अनजाने में उस तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया. हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद गांव में मातम पसर गया. परिजन शव से लिपटकर रोते-बिलखते रहे.  पूर्व मुखिया रामकुमार वर्मा ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत ऊपर लोटा गांव में  मकान धसने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, कल होगा पोस्टमार्टम

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.