रेल दुर्घटना होने से पहले

सूझबूझ से बड़ा हादसा टाला, डीआरएम ने चार लोको पायलटों को किया सम्मानित

चक्रधरपुर डीआरएम कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में इन लोको पायलटों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सूझबूझ से बड़ा हादसा टाला, डीआरएम ने चार लोको पायलटों को किया सम्मानित

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चक्रधरपुर/डेस्क: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में संरक्षा और सतर्कता की मिसाल पेश करने वाले चार लोको पायलटों को मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया ने सम्मानित किया है. बुधवार को चक्रधरपुर डीआरएम कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में इन लोको पायलटों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

जानकारी के अनुसार बंडामुंडा लिंक सी होम सिग्नल ज्वाइंट लाइन में एक ट्रेन सिग्नल वाली लाइन से दूसरी लाइन में जा रही थी. उसी दौरान ड्यूटी पर तैनात बंडामुंडा के लोको पायलट अतुल भगत और सहायक लोको पायलट आलोक खलको ने अपनी सूझबूझ और सतर्कता का परिचय देते हुए समय रहते ट्रेन को रोक दिया. उनकी इस तत्परता से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई. उनकी इस सराहनीय कार्य के लिए डीआरएम तरुण हुरिया ने दोनों को विशेष रूप से सम्मानित किया.

इसी तरह संरक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राउरकेला के लोको पायलट पंचानन साहू और संजीव कुमार को भी सम्मानित किया गया. दोनों ने ड्यूटी के दौरान संरक्षा नियमों का पालन करते हुए बेहतरीन कार्य किया, जिससे रेल परिचालन सुरक्षित रहा.

डीआरएम तरुण हुरिया ने कहा कि रेलवे में संरक्षा सर्वोपरि है और लोको पायलटों की सतर्कता से ही यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है. ऐसे कर्मचारियों को सम्मानित करने से अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिलती है.

समारोह में एडीआरएम ओपी अनूप पटेल, एडीआरएम जितेंद्र त्रिपाठी समेत मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. अधिकारियों ने सभी सम्मानित लोको पायलटों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा अन्य रेलकर्मियों के लिए मिसाल है. रेल मंडल भविष्य में भी ऐसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करता रहेगा.

यह भी पढ़ें: भरनो में ईद-उल-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम